newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तिरंगे पर कोरोना की तस्वीर लगाकर यूथ कांग्रेस ने किया पोस्ट, भाजपा नेता ने की शिकायत, लोग भी भड़के

दरअसल यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। इस ट्वीट में य़ूथ कांग्रेस ने भारतीय ध्वज का इस्तेमाल करते हुए कोरोनावायरस के कीटाणु की तस्वीर भी साथ में लगाई। जिसको लेकर भाजपा नेता बग्गा ने आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर यूथ कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। इस ट्वीट में य़ूथ कांग्रेस ने भारतीय ध्वज का इस्तेमाल करते हुए कोरोनावायरस के कीटाणु की तस्वीर भी साथ में लगाई। जिसको लेकर भाजपा नेता बग्गा ने आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी। इससे पहले य़ूथ कांग्रेस ने ट्वीट करते लिखा, और ऐसे एक के बाद एक कोरोना की लड़ाई हारता गया भारत।

भाजपा नेता ने वीडियो शेयर करते हुए यूथ कांग्रेस पर निशाना साधा। बग्गा ने कहा कि भारतीय ध्वज का इस्तेमाल करते हुए कोरोनावायरस के कीटाणु दिखाए गए और कीटाणु दिखाते हुए भारतीय तिरंगे को ढ़क दिया। उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे के लिए भारत के वीरों और जवानों ने शहादत दी उस तिरंगे का अपमान किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ एफआई दर्ज करे।

वहीं भारतीय तिरंगे का अपमान करने पर ट्विटर पर लोगों का य़ूथ कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता का समर्थन करते हुए यूथ कांग्रेस की जमकर लताड़ लगाई।