दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जफरुल इस्लाम ने उत्तर-पूर्व की दिल्ली हिंसा के संदर्भ में भारतीय मुसलमानों के ‘उत्पीड़न’ पर ध्यान देने के लिए कुवैत को धन्यवाद दिया था। इसके अलावा जफरुल इस्लाम ने मीडिया के एक वर्ग पर उनके ट्वीट के मतलब को तोड़-मरोड़कर दिखाने का आरोप लगाया था।

Avatar Written by: May 2, 2020 10:47 am
Zafarul Islam

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जफरुल इस्लाम के खिलाफ राजद्रोह के तहत केस दर्ज कर लिया है। जफरुल इस्लाम ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर देश-विरोधी पोस्ट किया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जफरुल इस्लाम के खिलाफ धारा 124A और 153A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Zafarul Islam

दरअसल जफरुल इस्लाम ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर कुवैत को धन्यवाद देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में जफरुल इस्लाम खान ने लिखा था कि मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, अगर हिंदुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा।

जफरुल इस्लाम ने उत्तर-पूर्व की दिल्ली हिंसा के संदर्भ में भारतीय मुसलमानों के ‘उत्पीड़न’ पर ध्यान देने के लिए कुवैत को धन्यवाद दिया था। इसके अलावा जफरुल इस्लाम ने मीडिया के एक वर्ग पर उनके ट्वीट के मतलब को तोड़-मरोड़कर दिखाने का आरोप लगाया था।

Zafarul Islam

हालांकि इसके बाद 1 मई को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।