newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

DDCA Elections : रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष

DDCA Elections : वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली (Rohan Jaitley) को निर्विरोध रूप से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का अध्यक्ष चुना गया है। रोहन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे।

नई दिल्ली। वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली (Rohan Jaitley) को निर्विरोध रूप से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का अध्यक्ष चुना गया है। रोहन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इस पद के एकमात्र अन्य उम्मीदवार सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल करने के बाद वापस ले लिया था। रोहन 30 जून 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। बाकी छह पदों के लिए चुनाव पांच से आठ नवंबर के बीच होंगे। पांच से आठ नवंबर के बीच अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद के चुनाव होने हैं। बता दें कि दिवंगत अरुण जेटली ने 1999 और 2013 के बीच डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

rohan jaitley

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का अध्यक्ष चुना जाना तय था। उनके नाम को लेकर सभी वर्गों में सर्वसम्मति थी।

गौरतलब है कि रजत शर्मा ने इस एसोसिएशन में भ्रष्टाचार और गैर पेशवराना रवैये की वजह से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद से हाईकोर्ट ने डीडीसीए के कई अधिकारियों को निलंबित किया।