भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्पद स्थल पर मंदिर बने: दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्पद स्थल पर उनका मंदिर बने।

बुधवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अजीब बात है। जब चुनाव आता है भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है। भगवान राम का मंदिर बने इसमें किसी को ऐतराज नहीं है। हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्पद स्थल पर उनका मंदिर बने।
Ajeeb baat hai jab chunaav aata hai Bhagwan Ram ke mandir nirmaan ki baat saamne aati hai. Bhagwan Ram ka mandir bane ismein kisi ko aitraaz nahi hai, hum sab chahte hain, lekin Bhagwan Ram bhi nahi chahenge ki kisi vivadaspad sthal par Ram ka mandir bane: Digvijaya Singh (14.11) pic.twitter.com/nhnFoxJ6X9
— ANI (@ANI) November 14, 2018
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये भी आश्चर्य की बात है कि सरकार कहती है कि अदालत का फैसला मानेंगे। उत्तर प्रदेश सीएम कहते हैं, राम जी की इच्छा होगी तो मंदिर बनेगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि अध्यादेश निकालिए। केवल भगवान राम के मंदिर को विवादास्पद बनाना इन लोगों का लक्ष्य है।
Ye bhi aashcharya ki baat hai ki sarkar kehti hai adalat ka faisla manenge, UP CM kehte hain Ram ji ki ikchha hogi to banega aur sarkar ke karta-dharta kehte hain adhyadesh nikaliye. Keval Bhagwan Ram ke mandir ko vivadasapd banana in logon ka lakshya hai: Digvijaya Singh (14.11) pic.twitter.com/cm89ElCLyL
— ANI (@ANI) November 14, 2018