newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Garlic benefits: इस तरह से करें लहसुन का सेवन, जड़ से खत्म होंगी ये 5 गंभीर बीमारियां

Garlic benefits: हालांकि आपको ये फायदा तभी मिलेगा जब आप लहसुन को 5 दिनों तक अंकुरित करके खाएं। जी हां, सादे लहसुन के साथ ही अंकुरित लहसुन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको इस खबर में बताते हैं कौन सी है वो बीमारियां जिसमें अंकुरित लहसुन आपको फायदा पहुंचाने का काम करता है।

नई दिल्ली। लहसुन का इस्तेमाल तो ज्यादातर घरों में होता ही है। चाइनीज से लेकर इंडियन खाने में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा जब भी लोग टमाटर, धनिया या फिर पुदीने की चटनी बनाते हैं तो इसे जरूर मिलाते हैं। आप भी अपने खाने में लहसुन को प्रयोग तो करते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन एक या दो नहीं बल्कि शरीर की 5 गंभीर बीमारियां दूर कर सकता है। हालांकि आपको ये फायदा तभी मिलेगा जब आप लहसुन को 5 दिनों तक अंकुरित करके खाएं। जी हां, सादे लहसुन के साथ ही अंकुरित लहसुन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको इस खबर में बताते हैं कौन सी है वो बीमारियां जिसमें अंकुरित लहसुन आपको फायदा पहुंचाने का काम करता है।

Garlic..

कितना फायदेमंद है अंकुरित लहसुन

अंकुरित लहसुन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करके दिल की बीमारियों को कम करता है साथ ही इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और बंद नाक जैसे छोटे-मोटे समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। खासकर दिल के लिए अंकुरित लहसुन काफी फायदेमंद होता है।

कैंसर से बचाने में सहायक- लहसुन जब अंकुरित हो जाता है तो इसमें फाइटोकेमिकल्स बढ़ जाता है। ये ये कैंसर की कोशिकाओं और शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को रोकने का काम करता है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के मुख्य कारणों में से एक फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स को खत्म करने में फायदेमंद होता है।

Garlic..

दिल को रखें स्वस्थ- जिस तरह से अंकुरित लहसुन का फाइटोकेमिकल्स कैंसर के तत्वों को रोकते हैं। ठीक उसी तरह ये उसी तरह एंजाइम को भी बढ़ाता है। जिससे हार्ट ब्लॉकेज की समस्या कम होती है। नियमित रूप से इसका सेवन हृदय रोग और दिल के दौरे की संभावना को कम करता है।

स्ट्रोक का जोखिम कम- अंकुरित लहसुन एंजीन का एक बेहतर स्रोत है जिससे खून के थक्के नहीं बनते। इसमें नाइट्राइट्स भी होते हैं जो कि धमनियों को फैलाने (या चौड़ा) करने में सहायता करते हैं। ऐसे में देखा जाए तो ये स्ट्रोक और रक्त का थक्का की समस्या को कम करता है।

Garlic..

समय से पहले नहीं आने देगा बुढ़ापा- एक अध्ययन के अनुसार, पांच दिनों तक अंकुरित लहसुन की फली में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो कि समय से पहले बुढ़ापे की तरफ बढ़ लोगों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे लोगों को अंकुरित लहसुन जरूर खाना चाहिए जिनमें समय से पहले बूढ़ापे जैसी स्थिती देखने को मिल रही है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत- जो लोग बार-बार सर्दी और खांसी या फिर किसी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं तो उन्हें अंकुरित लहसुन खाना चाहिए। ये शरीर में एंटीऑक्सीडेंट भरकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों से भी आपको दूर करता है।