नई दिल्ली। खाना हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। एक दिन भी अगर सही तरीके से खाना न खाया जाए तो कमजोरी की वजह से हम बीमार हो जाते हैं। ऐसे में हमें शरीर की जरूरत के मुताबिक भोजन करना चाहिए। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाने लगते हैं जिसका असर ये होता है कि उनका पाचन बिगड़ जाता है। खासकर रात के खाने के समय में ऐसा दिखाई देता है। लोग पेट भर खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ अनहेल्दी खाने में लगे रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो कि रात के खाने में जरूरत से ज्यादा और अनहेल्दी खाना खाते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि रात के समय हल्का-फुल्का आहार खाने की सलाह दी जाती है। रात में खाया गया हैवी खाना एसिडिटी, ब्लोटिंग, मोटापा जैसी कई परेशानियों को बढ़ाता है। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं रात के समय में आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए…
रात के खाने में इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आप रात के समय चावल या रोटी खा रहे हैं तो इसे अधिक न खाएं। ये पचने में काफी समय लगते हैं। रात को इनका सेवन जरूरत से ज्यादा करने पर गैस, एसिडिटी जैसी समस्या होने लगती है।
- बहुत से लोगों को रेड मीट पसंद होता है। दिन भर के काम के बाद लोग रात में आराम से बैठकर इसका लुत्फ उठाते हैं लेकिन ये की हैवी होता है। रात में इसका सेवन पाचन क्रिया पर असर डालता है।
- कई लोगों को चाय पीने का ऐसी आदत होती है कि वो रात में भी चाय या फिर कॉफी का सेवन जरूर करते हैं लेकिन आपको रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको नींद आने में समस्या हो सकती है।
- बहुत से लोग शराब और धूम्रपान के आदी होते हैं। रात ही नहीं बल्कि आपको कभी भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ये शरीर के लिए घातक हो सकता है।
- कई लोग रात में खाना खाने के बाद डार्क चॉकलेट खाने बैठ जाते हैं लेकिन ऐसा करने से आपकी नींद प्रभावित होती है।