newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World No Tobacco Day 2022: क्या आपको भी है तंबाकू की लत, इन आसान उपायों से पाएं छुटकारा

World No-Tobacco Day 2022: तंबाकू का सेवन करने वालों में कुछ लोग ऐसे भी शामिल होते हैं जो कि इसे छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन लत लग जाने के कारण नहीं छोड़ पाते। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से तंबाकू की लत से पीछा छुड़ा सकते हैं।

नई दिल्ली। आज 31 मई है, इस दिन को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का खास मकसद यही है कि लोगों को तंबाकू के कारण होने वाले नुकसान को समझाया जा सके। वैसे तो ज्यादातर सभी लोगों को पता होता है कि तंबाकू की लत बेहद ही खतरनाक होती है। इसके सेवन से दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, अस्थमा की समस्या, मुंह और फेफड़ों में कैंसर की समस्या होती है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है लेकिन बावजूद इसके लोग अपनी जान को खतरे में डालकर इसका सेवन करते रहते हैं। तंबाकू का सेवन करने वालों में कुछ लोग ऐसे भी शामिल होते हैं जो कि इसे छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन लत लग जाने के कारण नहीं छोड़ पाते। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से तंबाकू की लत से पीछा छुड़ा सकते हैं।

World No-Tobacco Day 2022.

तंबाकू की लत छुड़ाने के उपाय

  • जिन लोगों को तंबाकू चबाने की आदत होती है उन्हें अपने मुंह में अदरक का टुकड़ा रखना चाहिए। ये खाने में थोड़ा कसैला होता है ऐसे में ये तंबाकू की तरह ही लोगों को स्वाद देता है। ऐसा लगातार करने पर तंबाकू के सेवन की आदत धीरे-धीरे कम होने लगती है।

World No-Tobacco Day 2022..

  • आजकल बाजारों में ऐसे कई च्युइंग गम मौजूद हैं जो कि लोगों को तंबाकू के सेवन से आदत छुड़ाने में मदद करते हैं। अलग-अलग फ्लेवर में ये आपको मिल जाते हैं। तो जब भी आपका मन करें तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • व्यायाम और योग दोनों ही तंबाकू की लत को दूर करने में सहायक है। इससे न केवल आपका तनाव दूर होता है बल्कि व्यक्ति फिट भी रहता है।

World No-Tobacco Day 2022...

  • हर्बल टी का सेवन भी तंबाकू और सिगरेट दोनों की लत से छुटकारा दिलाने में काफी हद तक काम आ सकता है। इस टी में आप अश्वगंधा, दालचीनी का पाउडर और जटामांसी को मिलाकर भी पी सकते हैं। इनकी चाय तंबाकू की लत से छुटकारा दिलाने में सहायक है।