newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

40 के बाद हर महिला को जरुर करना चाहिए ये आसन

स्वस्थ रहने के लिए हर किसी के लिए जरुरी है कि वो रोजाना अभ्यास करे। चाहे वो कोई भी उम्र की महिला हो। योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि भविष्य में होने वाली किसी बीमारी की आशंका भी खत्म हो जाती है।

स्वस्थ रहने के लिए हर किसी के लिए जरुरी है कि वो रोजाना अभ्यास करे। चाहे वो कोई भी उम्र की महिला हो। योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि भविष्य में होने वाली किसी बीमारी की आशंका भी खत्म हो जाती है। देखा जाए तो महिलाओं को नियमित रुप से अभ्यास करते रहना चाहिए। लेकिन 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने शरीर में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ये आसन जरूर करने चाहिए।

उत्तानासन

उत्तनासान करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं, इसके बाद कमर के उपरी हिस्से को सांस लेते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। इस आसन को करते हुए ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़े हुए न हों।

ताड़ासन

इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक साथ रखें और सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेते हुए आंखों को बंद करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।

सुखासन

सुखासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है जिससे सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। इस आसन को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।