News Room Post

Celeb Food: विक्की कौशल ने लेट नाइट शूटिंग में खाया Banana Waffle, इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

नई दिल्ली। दर्शकों का मनोरंजन कराने के लिए एक्टर एक्ट्रेस चौबीसो घंटे काम करते हैं। सुबह से लेकर देर रात की शूटिंग के बीच उन्हें अपने लिए और खाने पीने तक का समय नहीं मिलता है। ऐसे में अपनी भूख को शांत करने के लिए सेलिब्रिटी कुछ स्नैक्स वगैरह का सहारा लेते हैं। इसी क्रम में विक्की कौशल ने रात की शूटिंग के दौरान अपना पसंदीदा वफल खाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर इस मिठाई की फोटो भी शेयर की। विक्की ने जो वफल शेयर किया है वो केले से बना हुआ है। इस वफल की शुगर आइस और केले के कटे हुए टुकड़ों से सजावट की गई है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “रात के बाद की शूटिंग का आनंद।” आइए वफल की कुछ और वैरायटी के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। इन डिशेज की रेसिपी फिर कभी आज तो हम आपका परिचय केवल इनके नाम से करवाते हैं…

1. बेल्जियम वफ़ल- कम बटर में तैयार इस वैफल का स्वाद आपको मजेदार लग सकता है।

2. कॉफी वफल- काफी से बना ये वफल बहुत स्वादिष्ट होता है।

3. स्ट्रॉबेरी व्होल ग्रेन वफल- गेहूं से बना ये वफल मेपल सिरप के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है।

4. वफ़ल केक- क्रीम और चीज से भरा वफल केक खाकर आपको आनंद आ जाएगा।

5. चिकन वफ़ल- मासांहार पसंद करने वालों को निश्चित रूप से ये काफी पसंद आएगा।

Exit mobile version