इन आसान तरीकों से दूर होगी आपकी निगेटिविटी

जिंदगी बेहद खूबसूरत है अगर आप इसे बेहतर तरीके से समझ पाएं तो। शुक्रिया कहना सीखिए। अगर आप ईश्वर में विश्वास करते हैं और अगर नहीं करते हैं तो पूरे ब्रह्मांड को संचालित करने वाली उस ऊर्जा को शुक्रिया अदा करना न भूलें जिसने आपको इतनी खूबसूरत जिंदगी दी है।

Avatar Written by: January 3, 2020 4:52 pm

नई दिल्ली। आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए टाइम नहीं है। ऐसे में लोग अपने विचारों को किसी से शेयर नहीं कर पाते है और सारी बातें अपने अंदर रखते है। ऐसा होता है कि लोग इन चीजों से निगेटिविटी के शिकार हो जाते है।

depression

कई बार हमें ऐसा महसूस होता है कि मानो सारी कायनात हमारे खिलाफ साजिश कर रही है। ऐसे हालात में हम खुद को बेहद टूटा और बिखरा हुआ महसूस करते हैं और मन नकारात्मकता से भर जाता है। इससे निकलने के लिए कई बार हम चीजों या घटनाओं के प्रति तटस्थ रवैया अपनाने लगते हैं जो कि आगे जाकर डिप्रेशन का भी रूप अख्तियार कर सकता है। आइए जानते हैं कि मन में होने वाले नकारात्मक विचारों से कैसे निजात पाया जाए।

depression

दिन की शुरुआत हो खुशनुमा

वो तो सूना ही होगा कि शुरुआत अच्छी हो तो अंत भी अच्छा ही होता है। इसलिए दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों और प्रसन्नता के साथ करें। आप अपने आप पास जो वाइब्रेशन छोड़ते हैं वैसे ही माहौल आपके आस पास बन भी जाता है। सकारात्मक चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और नकारात्मक विचारों के बारे में सोचना छोड़ दें। फिर देखिएगा कैसे बदलाव आएगा आपके जीवन में।

depressioninchildren

हरेक को कहें शुक्रिया

जिंदगी बेहद खूबसूरत है अगर आप इसे बेहतर तरीके से समझ पाएं तो। शुक्रिया कहना सीखिए। अगर आप ईश्वर में विश्वास करते हैं और अगर नहीं करते हैं तो पूरे ब्रह्मांड को संचालित करने वाली उस ऊर्जा को शुक्रिया अदा करना न भूलें जिसने आपको इतनी खूबसूरत जिंदगी दी है। आप महसूस करेंगे कि आप न केवल सृष्टि के प्रत्येक कण के लिए एहसानमंद हो रहे हैं बल्कि दूसरों के प्रति भी आपमें कृतज्ञता का भाव पैदा होगा।

depression

खुद को समझें बेहतरीन

‘अहम् ब्रह्मास्मि’ अर्थात ‘मैं ही ब्रह्म हूं’ इस बात पर विश्वास रखिए। कई बार हम दूसरों के जीवन और उनकी उपलब्धियों से खुद की तुलना करके अपना मन छोटा कर लेते हैं और इसकी वजह से नकारात्मकता पैदा होती है। इस बात पर यकीन करें कि आप सृष्टि की बेहतरीन रचनाओं में से एक हैं जोकि अपनी नियति को पाने के लिए बनी है। दूसरों से खुद की तुलना करने की जगह खुद को खंगालना शुरू करें ताकि आप अपनी आत्मिक खूबसूरती से रुबरू हो पाएं।