Clothing Hacks : अगर आप भी अपने सस्ते कपड़ों को देना चाहती हैं ब्रांडेड लुक, तो तुरंत फॉलो करें ये आसान टिप्स

Clothing Hacks : लड़कियों की महीने की आधी सैलरी तो उनकी शॉपिंग में ही चली जाती है। लड़कियों की सबसे खास बात ये होती है कि लड़कियां सस्ती और स्मार्ट खरीददारी करती हैं। लड़कियां हमेशा सोचती हैं कि उन्हें कम पैसों में ढेर सारे कपड़े मिल जाएं।

Avatar Written by: July 7, 2022 4:37 pm

नई दिल्ली। लड़कियों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। ऐसी शायद ही कोई लड़की होगी जिसे शॉपिंग ना पसंद हो। लड़कियों की महीने की आधी सैलरी तो उनकी शॉपिंग में ही चली जाती है। लड़कियों की सबसे खास बात ये होती है कि लड़कियां सस्ती और स्मार्ट खरीददारी करती हैं। लड़कियां हमेशा सोचती हैं कि उन्हें कम पैसों में ढेर सारे कपड़े मिल जाएं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने सस्ते कपड़ों को भी ब्रांडेड और रॉयल लुक दे सकती हैं। ये क्लोदिंग हैक्स आपके स्टाइल में कुछ नया लाने का काम करेंगे।

 

अगर आप भी अपनी सस्ती शॉर्ट ड्रेस को पहनकर थक गई हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप अपनी इसी शोर्ट ड्रेस को एक वेस्ट बेल्ट की मदद से क्लासी लुक दे सकती हैं। अपनी शोर्ट ड्रेस को बेल्ट के साथ स्टाइल करने के बाद यही सस्ती ड्रेस आपको एक क्लासी और रॉयल लुक देगी।

 

वहीं, आप अगर अपनी डेनिम शर्ट से बोर हो गई हैं तो आप अपनी डेनिम शर्ट को भी नये तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक पतली बेल्ट कमर पर पहननी होगी। डेनिम शर्ट को ऐसे स्टाइल कर आप उसे शॉर्ट ड्रेस की तरह पहन सकती हैं।

आप अपनी पुरानी शर्ट को स्कर्ट के साथ कैरी करके एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं। ऐसा करने से आप दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कपड़े भी ब्रांडेड लगेंगे।

पुरानी जींस को काटकर आप इसे शॉर्ट डेनिम भी बना सकती हैं। गर्मियों के सीजन के लिए यह बेस्ट होगा। लूज टी शर्ट के साथ आप इसे कैरी कर बहुत ही कूल लग सकती हैं।