newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

What Should Pregnant Avoid Doing: प्रेगनेंट हैं तो भूलकर भी न करें ये 7 काम, बच्चे के लिए हो सकता है खतरा

What Should Pregnant Avoid Doing: कई बार जाने-अनजाने में गर्भवती महिलाएं ऐसी चीजें खा लेती है जिससे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे ऐसे कौन सी चीजें हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।

नई दिल्ली। कहते हैं एक महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है। मां बनने के दौरान एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। खाने-पीने से लेकर उसके चलने, उठने, बैठने, सोने तक हर चीज बदल जाती है। अपनी कोख में पल रही नन्ही जान को अच्छा पोषण मिल सके इसके लिए उसे क्या चीज देनी चाहिए और क्या चीज नहीं देनी…इस बात का भी खास ख्याल रखना होता है। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में गर्भवती महिलाएं ऐसी चीजें खा लेती है जिससे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे ऐसे कौन सी चीजें हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।

प्रेगनेंट महिलाएं न करें ये 7 काम 

1. जब कोई महिला अपनी प्रेगनेंसी पीरियड में होती है तो उसे शराब के सेवन से बचने की जरूरत है। शराब पीने से गर्भवती महिलाओं में समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बच्चे के दिमागी विकास पर असर और बच्चे के जन्म के दौरान उसका वजन भी कम होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती है।

2. शुरुआती 3 महीने में महिलाओं को कैफीन का इस्तेमाल करने से बचने की जरूरत है। वरना इससे मिसकैरेज (बच्चा खराब) होने का खतरा बना रहता है। बच्चे की ग्रोथ पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलता है।

3. प्रेगनेंसी पीरियड में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को कम कर देना चाहिए जिसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जैसे कि अगर आप दिन में 2000 कैलोरी ले रहे हैं तो आपको सिर्फ 65 ग्राम ही फैट लेने की जरूरत है।

4. अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए। इसमें पारा अधिक मात्रा में होता है। जो बच्चे के विकास और उसके दिमाग पर असर डालता है।

5. कई बार गर्भवती महिलाएं बिना पके सीफूड या फिर कम पके हुए पोल्ट्री पदार्थों को खाने लगती हैं जो कि गलत है। प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

6. प्रेगनेंसी के दौरान आपको सब्जियों का तो भरपूर सेवन करना चाहिए लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि जब भी आप कोई सब्जियां या फिर कोई फल खाए। तो उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद ही उनका सेवन करें।