Health Tips:अगर फेफड़ों को रखना है स्वस्थ्य, तो जल्द से जल्द अपनाएं ये टिप्स, बिमारियां रहेंगी कोसो दूर

Health Tips: वातावरण में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते, उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। इसके लिए हमें धूम्रपान की आदत छोड़ देनी चाहिए। इसके अलावाा, कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे व्यक्ति सांस लेने की क्षमता बढ़ा सकता है।  तो आइये जानते हैं कौन से वो तरीके…

Avatar Written by: June 2, 2022 5:39 pm

नई दिल्ली। स्वसनशील प्राणियों का मुख्य अंग फेफड़ा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘फुप्फुस’ भी होता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी भी है,इसलिए हमें अपने फेफड़ों का खास ध्यान रखना चाहिए। फेफड़ा, जो लगभग हर समय काम करता है, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ भी फेफड़ों को ही झेलनी पड़ती है, इसलिए वातावरण में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते, उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। इसके लिए हमें धूम्रपान की आदत छोड़ देनी चाहिए। इसके अलावाा, कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे व्यक्ति सांस लेने की क्षमता बढ़ा सकता है।  तो आइये जानते हैं कौन से वो तरीके…

1. गहरी सांस लेना आपकी सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाने के अच्छे तरीकों में से एक है। यह एक आसान तरीका है। साथ ही नियमित रूप से योगा करना भी जरूरी है।

2. किसी भी प्रकार का व्यायाम आपके सांस लेने के तरीके को अच्छा करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपनी सांस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप तैराकी, जॉगिंग या ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते है।

3. पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है, यह हमारी शरीर की सारी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना पानी नियमित रूप से पीने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जो बदले में आपके फेफड़ों को हाइड्रेट रखता है।

4. यह सुनने में आपको अजीब लगेगा, लेकिन लहसुन या प्याज जैसे तीखे खाद्य पदार्थों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही ये फेफड़ों और कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करने वाले संक्रमण से लड़ने में सहायता करता है।

5. शिमला मिर्च में तीखा कंपाउंड होता है, जो रक्त प्रवाह में सुधार करता है , साथ ही संक्रमण से लड़ने में मदद भी  करता है।

6. मैग्नीशियम से भरपूर मेवे और बीज आपके आहार के लिए अच्छे उदाहरण हैं। वे आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपके फेफड़ों के कार्य में भी योगदान करते हैं।

7. रोजाना साइट्रस का सेवन करें। ये विटामिन-सी से भरपूर होता है। ये फेफड़ों को ऑक्सीजन ट्रांसफर करने में सहायता करता है।

8. इसी तरह कद्दू भी विटामिन-सी से भरपूर होता है, फेफड़ों में होने वाले रोगों की संभावना को कम करता है। गाजर में भी यही गुण पाया जाता है, और ये बीमारियों से लड़ने में भी मददगार साबित होता है।

9. रोज रात को एक गिलास गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। यह संक्रमण और फेफड़ों से संबंधित रोगों से लड़ने में मदद करता है।

10. अदरक जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता हैं, फेफड़ों से गन्दगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इन्हें कच्चा ही खाएं या खाने में भी मिला सकते है।