Increase immunity tips: घर बैठे इन चीजों से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, यहां देखें तरीका

Increase immunity tips: हर रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है की खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन कोरोना से लड़ने के सबसे बड़े हथियार हैं।

रितिका आर्या Written by: January 17, 2022 5:10 pm
KADHA

नई दिल्ली। देश में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोरोना के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। हर रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है की खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन कोरोना से लड़ने के सबसे बड़े हथियार हैं। इसके साथ ही कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए जरूरत है कि अपने शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जाए। आज जिस प्रकार की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली हम जी रहे हैं, उससे हमारे शरीर की नेचुरल इम्यूनिटी धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, जिसके चलते कोरोना हमारे शरीर पर हावी हो रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी है अपनी सेहत में सुधार करने और इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने की। हेल्दी डायट के साथ साथ हमें जरूरत है कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार हो। हमारे खान-पान से तैयार होने वाली इम्यूनिटी ऐसा हथियार है, जो कोरोना और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से आसानी से लड़ने में मदद करती है लेकिन खान-पान के साथ ही आप घर में मौजूद कुछ चीजों से भी अपनी इम्यूनिटी को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

immunity

काढ़ा बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें

  • अश्वगंधा
  • गिलोय
  • खड़ी हल्दी
  • खड़ा अदरक
  • 10 से12 तुलसी पत्ते
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 5 से 6 मुनक्का
  • 2 चुटकी सौंठ

ऐसे बनाए आयुर्वेदिक काढ़ा

सबसे पहले अश्वगंधा, गिलोय, हल्दी, अदरक, तुलसी के पत्ते, दालचीनी पाउडर, मुनक्का और सौंठ को अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में कम से कम 2-3 मिनट तक उबालें। उसके बाद उसे छान लें। काढ़ा बनकर तैयार है। आप रात को सोने से पहले इस काढ़े को पी सकते हैं। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी में काफी सुधार होगा।

Latest