साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 5 घंटे 49 मिनट का, जानें किस शहर में कितने बजे से दिख रहा है

साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर सरकार ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह 9.16 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। हालांकि, भारत में ये सुबह 10 के बाद ही दिखाई देना शुरु हुआ है।

Avatar Written by: June 21, 2020 11:18 am

नई दिल्ली। साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर सरकार ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह 9.16 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। हालांकि, भारत में ये सुबह 10 के बाद ही दिखाई देना शुरु हुआ है। ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। ज्योतिषशास्त्रों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया है। ये आकृति ज्यादातर स्थानों पर 11.50 से 12.10 के बीच दिखाई देगी।

सबसे पहले मुंबई और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू हुआ। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 10.03 बजे से दिखना शुरू हुआ। अन्य देशों में ये ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा। ये देश में कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कांगो में दिखाई देगा। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा।

जानें किस शहर में कितने बजे से सूर्य ग्रहण

दिल्ली सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 20 मिनट से

मुंबई सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 43 सेकंड से

चेन्नई सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 22 मिनट से

लखनऊ सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 26 मिनट से

कानपुर सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 24 मिनट से

कुरुक्षेत्र सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 21 मिनट से

देहरादून सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 24 मिनट से

उज्जैन सूर्यग्रहण समय सुबह 10 बजकर 11 मिनट से

खुली आंखों से न देखें ग्रहण

चंद्रमा की तरह सूर्य ग्रहण खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसका बुरा असर आपकी आंखों पर पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तकनीक या तो एल्युमिनेटेड मायलर, ब्लैक पॉलिमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास या टेलिस्कोप द्वारा सफेद बोर्ड पर सूर्य की इमेज को प्रोजेक्‍ट करके करके उचित फिल्टर का उपयोग करके देखा जा सकता है।

Latest