Mathura ke Pede: घर में इस तरह से बनाएं मथुरा के पेड़े, एक-एक स्टेप करके जानिए रेसिपी

Mathura ke Pede: हर साल इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखते हैं। उनकी पूजा करते हैं। भगवान को भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की धूम अधिकतर उनके जन्मस्थान मथुरा (Mathura) में देखने को मिलती है।

रितिका आर्या Written by: August 18, 2022 4:33 pm

नई दिल्ली। देश में इस वक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) के त्यौहार की धूम है। चारों और कृष्ण भगवान से जुड़ी चीजें मिल रही है। उन्हें पहनाने के लिए तरह-तरह के कपड़े, उन्हें सजाने के लिए गहने, उनके झुलने के लिए झुला…बाजारों में बस हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक देखने को मिल रही है। हर साल इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखते हैं। उनकी पूजा करते हैं। भगवान को भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की धूम अधिकतर उनके जन्मस्थान मथुरा (Mathura) में देखने को मिलती है। इसके अलावा एक और चीज जिसके लिए मथुरा जाना जाता है वो है वहां के पेड़े…जो लोग मथुरा जाते रहते हैं वो ये बात अच्छे से जानते हैं कि मथुरा के पेड़े कितने स्वादिष्ट होते हैं लेकिन जो लोग मथुरा जाकर वहां के पेड़े का आनंद नहीं ले सकते अब उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं मथुरा जैसे पेड़े बनाने की आसान विधि…तो चलिए बिना समय गवाए जानते हैं कैसे बनाने हैं हमें ये पेड़े…

मथुरा के पेड़े बनाने के लिए सामान

खोया या मावा – 250 ग्राम

तगार (बूरा) – 200 ग्राम

घी – 2-3 बड़ी चम्मच

छोटी इलायची – 4 – 5 (छील कर कूट लीजिये)

इस तरह से बनाएं मथुरा के पेड़े (Recipe)

  • पारम्परिक मथुरा के पेड़े देसी गाय के दूध से बनाए जाते हैं ऐसे में इसे बनाने के लिए मावा और तगार की आवश्यकता नहीं पड़ती। आप मावा और तगार (दाने दार बूरा) दोनों ही चीजों को बाजार से भी ले सकते हैं। जो लोग घर पर मावा बनाना चाहे तो इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।
  • सबसे पहले मावे को धीमी आंच पर भूनें। मावे को जितना भूनेंगे पेड़ा उतना स्वादिष्ट बनेगा। मावा भूनते समय इसमें बीच-बीच में दूध या फिर घी डालते रहें। इससे आपका मावा जलेगा नहीं।
  • जब मावा हल्के ब्राउन रंग का हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब जब मावा के हल्का गरम रह जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। पेड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो गया है।
  • अब इसमें से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर इसे गोल आकार दें और हाथ से थोड़ा दबाकर पेड़े जैसा बना लें।
  • अब पेड़े को प्लेट में रखे हुए बुरे में लपेटकर प्लेट में बनाकर रखते जाएं। एक-एक करके सारे मिश्रण का इसी तरह का पेड़ा बना लें।