New Year 2022: नए साल के पहले दिन घर में जरूर लाएं ये सामान, साल भर बनी रहेगी बरकत

New Year 2022: नए साल के मौके पर घर में मोरपंख लाना भई शुभ होता है। ये सोए भाग्य को भी जगा देता है। नए साल पर मोर पंख को घर में जरुर स्थापित करना चाहिए। इससे भाग्योदय में वद्धि होती है साथ ही जीवन में तरक्की भी होगी।

रितिका आर्या Written by: December 30, 2021 4:43 pm
2022

नई दिल्ली। एक दिन बाद नए साल (New Year 2022) का आगाज हो जाएगा। अगर नए साल पर आप अपने घर पर शुभ सामान (Good stuff) लाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे घर पर लाने से आपको पूरे साल किसी तरह की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

स्वास्तिक

साल के पहले दिन स्वास्तिक को आप अपने घर में ला सकते हैं। ये काफी शुभ होता है। इसमें भगवान गणेश का वास होता है इसलिए इसे काफी पवित्र माना जाता है। अगर आप इसे घर में लाते है तो ये काफी शुभ होगा।

लघु नारियल

नारियल को भी काफी शुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर शुभ कार्य शुरू करने से पहले इससे शामिल जरूर किया जाता है। हता दें, नारियल यानि श्रीफल में त्रिदेव निवास करते हैं। ऐसे में अगर आप नए साल के मौके पर घर में नारियल लाएंगे तो इससे आपको कभी भी धन की कमी कभी नहीं होती।

मोरपंख

नए साल के मौके पर घर में मोरपंख लाना भई शुभ होता है। ये सोए भाग्य को भी जगा देता है। नए साल पर मोर पंख को घर में जरुर स्थापित करना चाहिए। इससे भाग्योदय में वद्धि होती है साथ ही जीवन में तरक्की भी होगी।

कछुआ

नए साल के मौके पर घर में कछुआ लाना चाहिए। ये घर में नकारात्मक एनर्जी को दूर करता है साथ ही सकारात्मक एनर्जी को बढ़ाता है।

हाथी

अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का बुरा प्रभाव है तो घर में चांदी के हाथी की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए। इससेउनका प्रभाव कम होता है।