newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saturday-Astro: शनिवार के दिन ये उपाय करके शनिदेव को करें प्रसन्न, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Saturday-Astro: अगर पूरे भक्तिभाव और विधि-विधान से शनिदेव की पूजा की जाए तो भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन वहीं, किसी वजह से अगर वो नाराज हो जाएं तो जीवन में कठिनाइयों, समस्याओं और परेशानियों का अंबार लग जाता है।

नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ये दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसके अलावा सप्ताह के प्रत्येक दिन से संबंधित कोई न कोई ग्रह भी होता है। हफ्ते के हर दिन को शुभ और अच्छा बनाने के लिए उस दिन से सम्बंधित ग्रहों और इष्ट देव की पूजा की जाती है। इसी तर्ज पर ही शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि अगर पूरे भक्तिभाव और विधि-विधान से शनिदेव की पूजा की जाए तो भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन वहीं, किसी वजह से अगर वो नाराज हो जाएं तो जीवन में कठिनाइयों, समस्याओं और परेशानियों का अंबार लग जाता है। इसीलिए जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है उन्हें शनिवार के दिन विशेष पूजा-पाठ और कर्मकांड करना चाहिए। इसके अलावा भी ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके शनि महाराज को प्रसन्न किया जा सकता है, तो कौन से हैं वो उपाय आइये जानते हैं…

कहा जाता है कि शनिदेव को लोबान अत्यंत प्रिय है। शनिवार की शाम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप लोबान जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, साथ ही नकारात्मक शक्तियों का भी अंत हो जाता है। कहा जाता है कि लोबान में लोहे की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है, जिससे एक विशेष प्रकार की गंध वाला धुआं निकलता है, जो काली और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने में सहायक है। लोबान जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। इससे जीवन सुख-समृद्धि और सफलता आती है।

घर में खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में थोड़े से काले चने और तुलसी की पत्तियां मिलाकर शनिवार के दिन ही पिसवाना चाहिए। घर में आटा पिसकर आने के बाद इस आटे की सबसे पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर किसी कुत्ते को खिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से सभी आर्थिक समस्याओं का नाश होता है।