Anemia: एनीमिया क्या है, जानिए इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए महिलाओं को कैसे रहना है सतर्क

Anemia: एनीमिया महिलाओं में होने वाले एक रोग का नाम है जो खून की कमी से होता है। इसी बीमारी से लोगों को अवगत कराने के लिए नारचीकॉन ने मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में इसको लेकर एक कार्यक्रम चलाया था।

Avatar Written by: September 26, 2022 3:51 pm

नई दिल्ली। एनीमिया को आज कल एक गंभीर बीमारी के रुप में देखा जा रहा है। एनीमिया महिलाओं में होने वाले एक रोग का नाम है जो खून की कमी से होता है। इसी बीमारी से लोगों को अवगत कराने के लिए नारचीकॉन 2022 ने 15 वीं विश्व कांग्रेस और 23 वां वार्षिक सम्मेलन नारची और 28 वां वार्षिक सम्मेलन दिल्ली शाखा 21 सितंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एनीमिया मुक्त भारत पर एक पब्लिक मंच के साथ मधुकर रेनबो चिल्ड्रन में जन्म अधिकार टीम के सहयोग से डॉ अनीता सभरवाल द्वारा आयोजित किया गया। यह एक बहुत ही अच्छा और सफल कार्यक्रम था जिसमें 200 से अधिक नर्सों, कॉलेज के छात्रों, रोगियों, परिचारकों, सहायक कर्मचारियों और डॉक्टरों ने भाग लिया। डॉ अनीता सभरवाल ने पहले सबका स्वागत भाषण के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद नारचिकॉन 2022 सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अचला बत्रा और डॉ मंजू पुरी अध्यक्षों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जहां ”पब्लिक फोरम ऑन एनीमिया मुक्त भारत”  नाम का एक प्रोग्राम था। जिसमें महिलाओं को बच्चों को इस बात से अवगत कराया गया कि एनीमिया कितना जानलेवा है। इसलिए इसको गंभीरता से लेना चाहिए और समय रहते इसके उपाय के बारे में सोचना चाहिए।

एनिमिया क्या है?

इसके बाद एनीमिया क्या है, इसके लक्षण, बचाव, उपचार आदि पर बहुत जानकारीपूर्ण बात हुई और एक पैनल बनाया गया। कई हितधारकों ने पैनलिस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया, इसमें डॉ विपिन अग्रवाल, प्रिंसिपल अरबिंदो कॉलेज ,डॉ मंजू चुघानी, डीन नर्सिंग कॉलेज जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, श्रीमती नवनीत बंसल अध्यक्ष, इनर व्हील वसंत कुंज, डॉ विशु भसीन भसीन पथ लैब निदेशक, और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विशेषज्ञ भी शामिल हुए थे।

भारत को एनीमिया मुक्त बनाना है

एनीमिया की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में कई अलग-अलग विचार प्रस्तुत किए गए। सभी हितधारक इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक थे। नर्सिंग के छात्रों ने एक समूह डांस भी किया, जिसके बाद हाई टी भी था। सभी को लाल टोपी और बैग बांटे गए थे। उस कार्यक्रम में बैठे लोग लाल और गुलाबी रंग में आए थे, गुलाबी रंग महिलाओं को दर्शाते हैं और लाल गुब्बारे उड़ाए गए  जिसका मतलब था कि भारत को एनीमिया मुक्त बनाने हैं। सीईओ डॉ अनुज गुप्ता और मेडिकल हेड रेनबो हॉस्पिटल ने वास्तव में इस आयोजन का पूरे दिल से समर्थन किया।