अनसुनी कहानियां: ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपनी जरूरतों के लिए दिया पतियों को धोखा, बताया क्यों लिया ऐसा फैसला

अनसुनी कहानियां: प्रिया(बदला हुआ नाम) हमारी पाठक हैं और बताती है कि उनके पति उन्हें समय नहीं दे पाते हैं। प्रिया बताती हैं कि वीकेंड पर उनके पति उन्हें और बच्चों को समय नहीं दे पाते। सुबह जल्दी ऑफिस चले जाना और शाम को देर से आना। दोनों के बीच बातें भी नहीं हो पाती।

Avatar Written by: October 1, 2022 3:06 pm

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। शादी से पहले कपल के बीच बहुत प्यार होता है  लेकिन शादी के बाद जिम्मेदारी और काम की व्यस्तता दूरी ला देती है। ऐसे में रिश्ते में नीरसता आ जाती है और प्यार कम होने लगता है। ऐसे में अगर किसी और का सहारा मिलता है तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। आज हम ऐसे ही अनसुलझे  रिश्ते की कहानियां लेकर आए हैं जिन्होंने समय और प्यार की कमी के चलते दम तोड़ दिया। ये महिलाओं की असल जिंदगी से जुड़ी कहानी हैं।

पति नहीं देते समय

प्रिया(बदला हुआ नाम) हमारी पाठक हैं और बताती है कि उनके पति उन्हें समय नहीं दे पाते हैं। प्रिया बताती हैं कि वीकेंड पर उनके पति उन्हें और बच्चों को समय नहीं दे पाते। सुबह जल्दी ऑफिस चले जाना और शाम को देर से आना। दोनों के बीच बातें भी नहीं हो पाती।ऐसे में प्रिया की मुलाकात की एक पुराने दोस्त से होती है। दोनों के बीच बातों और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। ऐसे में प्रिया खुद को दोस्त की तरफ आकर्षित महसूस करने लगी और उन्हें बात करने में खुशी भी फील होने लगी। प्रिया का कहना है कि उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगता है।

दोस्त की तरफ होने लगी आकर्षित

हमारी दूसरी पाठक का नाम अंजलि(बदला हुआ नाम) हैं। अंजलि का कहना है कि उनके पति बहुत केयरिंग हैं लेकिन सेक्स के नाम पर पति दूर भागते हैं। वो मेरी जरूरतों को समझने की कोशिश नहीं करते। ऐसे में मेरी मुलाकात मेरे पुराने कॉलेज दोस्त से हुई जो देखने में बहुत हैंडसम है। एक दिन वो मुझसे मिलने के लिए आया और मैंने उससे क्लोज होने की बाद कही। पहले तो उसने मना किया लेकिन बात में वो भी मान गया। हम हफ्तेभर में मिलते हैं और वो मेरी जरूरतों को समझता है जिन्हें मेरे पति ने नहीं समझा।