newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Onion Benefits: प्याज के इन फायदों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, दूर हो जाएंगी चेहरे और बाल से जुड़ी सभी समस्याएं

Onion Benefits: प्याज में मौजूद विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स कई स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। प्याज को शहद के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे के पिंपल, एक्ने और झुर्रियों से मुक्ति मिलती है।

नई दिल्ली। आज तक आपने प्याज को सिर्फ सब्जियों में ही इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। बिना प्याज के कोई भी सब्जी में स्वाद नहीं आता है। कच्चा प्याज भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि प्याज सेहत के साथ-साथ खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करता है। प्याज में मौजूद विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स कई स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। प्याज को शहद के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे के पिंपल, एक्ने और झुर्रियों से मुक्ति मिलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि प्याज को कैसे लगाए तो चलिए हम आपको बताते है-

प्याज से चेहरे में आएगा ग्लो

प्याज का रस निकालकर उसमें शहद मिला कर एक पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे पर एख अलग सा निखार आता है। शहद भी एंटी एजिंग और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो त्वचा की परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। इस पैक को लगा कर आप चेहरे पर ग्लो ला सकते है। इससे आपके चेहरे के मुहांसे दूर होंगे और दाग-धब्बों से भी आपको राहत मिलेगी।

बालों का भी झड़ना होगा बंद

इसके अलावा आप प्याज के रस को अपने बालों में भी लगा सकते है इससे आपके बालों से जुड़ी सारी समस्या दूर होंगी और आपके बाल घने और बड़े होंगे। आपके बालों का टूटना भी कम होगा। प्याज आपके बालों से डैंड्रफ वाली समस्या को भी दूर करता है और इससे आपके बालों में ग्रोथ होती है। आप प्याज के रस को नारियल तेल या किसी भी तेल में मिलाकर लगा सकते है।