newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

In Pics: नागा चैतन्य को उनकी पत्नी सामंथा रुथ प्रभु ने लौटाई कीमती साड़ी, शादी पर दादी से मिली थी निशानी

In Pics: साउथ मूवी की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी टूटने की खबर फैंस के दिल को तोड़कर रख दिया था। दोनों कलाकार अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सामंथा अब नागा से जुड़ी कोई भी यादें अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शादी में नागा चैतन्य की दादी से मिली साड़ी को अब वापस लौटा दिया है। दादी ने सामंथा को ये साड़ी निशानी के तौर दी थी। अपनी शादी के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर लाल रंग की बनारसी साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की थी। इस लुक में सामंथा रुथ प्रभु को देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि अपनी शादी की रस्मों के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने अलग साड़ी पहनी थी। ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग की इस साड़ी की अपनी अलग ही खूबसुरती दिखी थी।