newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

6 हॉकी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी नहीं बंद होगा पुरुष और महिला हॉकी शिविर

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर बंद नहीं किए जाएंगे। पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित छह खलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर बंद नहीं किए जाएंगे। पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित छह खलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

mandeep singh corona positive

इसके बाद अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद साई ने हॉकी इंडिया और दोनों टीमों के चीफ कोच ग्राहम रीड और शोर्ड मराइन से बातचीत की। इसके बाद 19 अगस्त से बंगलूरू में शिविर शुरू करने का फैसला लिया है।

hockey2

साई ने दावा किया है कि सभी खिलाड़ियों की हालत ठीक है। उन्हें स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। साई का कहना है कि शिविर जारी रखने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।

इसमें सुरक्षा प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। रीड ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों को पूरी तरह से वायरस मुक्त होने के बाद ही शिविर में शामिल किया जाएगा।