नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले तीन सीरीज की वनडे के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से मात दे दी। इसके साथ भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत का पहले बॉलिंग करने निर्णय सही साबित हुआ। बल्लेबाजी करने आई अफ्रीकी टीम भारत के सामने घुटने टेकते दिखी। अफ्रीका टीम महज 100 रनों पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव की फिरकी के आगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी पस्त होते दिखाई पड़े। वहीं भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इसी बीच वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूबते नजर आए।
अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम खिलाड़ी सिंगर दलेर मेहंदी के फेमस गाने ‘बोलो तारा रा रा..’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आए है। कप्तान शिखर धवन के साथ पूरी टीम हाई जोश के साथ पंजाबी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि शिखर धवन अक्सर खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए कई रील्स सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया जश्न मनाने का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Dhawan and his boys are back. pic.twitter.com/3lcKBEnq1Z
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2022
वहीं अगर आज के मैच की बात करें तो कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में भारत ने अंतिम और निर्णायक मैच में अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे। जिन्होंने अपनी सीरीज जीतने में 4 अहम विकेट लिए और अफ्रीका की टीम को 99 के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके साथ ही वो प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने।