Video: 94 साल की उम्र में देश का नाम रोशन कर भारत पहुंची भगवानी देवी, एयरपोर्ट पर डांस का वीडियो हुआ वायरल

Video: भगवानी देवी ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि वो दूसरे देश से पदक जीतकर लाई हैं और उन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पहुंचने पर भगवानी देवी डागर ने देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने पर खुशी व्यक्त करते हुए डांस भी किया।

Avatar Written by: July 12, 2022 7:26 pm
bhagwani devi

नई दिल्ली। भारत की 94 वर्षीय धाविका भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी चर्चा का यह कारण काफी प्ररेणादायक है। दरअसल, भगवानी देवी ने टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Masters Athletics Championship) 2022 में  100 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल (Gold Medal) हासिल कर सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर दिया है। इन सब के बाद अब भगवानी देवी (Bhagwani Devi) मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट  पर पहुंची और उनका यहां पर भव्य स्वागत किया गया। भगवानी देवी ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि वो दूसरे देश से पदक जीतकर लाई हैं और उन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पहुंचने पर भगवानी देवी डागर ने देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने पर खुशी व्यक्त करते हुए डांस भी किया। अब उनका यह डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


भगवानी देवी वर्तमान में 94 साल की हैं और उम्र के इस पड़ाव में उनकी इस उपलब्धि के लिए सभी लोग हैरान हैं। भारत के लिए भगवानी देवी ने दौड़ के लिए स्वर्ण पदक ही नहीं बल्कि शॉट पुट में कांस्य पदक भी जीता है। 94 साल की उम्र में जहां लोगोंं के लिए चलना मुश्किल होता है वहीं दूसरी तरफ भगवानी देवी ने 100 मीटर की रेस को महज 24.74 सेकेंड में पूरा किया है। उनकी इस कामयाबी की हर जगह तारीफ हो रही है।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई

भगवानी देवी की इस उपलब्धि पर हरियाणा के सीएम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि- “94 साल की उम्र में भगवानी देवी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं में और ज्यादा उत्साह बढ़ेगा। भगवानी देवी ने साबित कर दिया है कि जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।”