newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: कॉमनवेल्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीताने के लिए हुआ भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ धोखा, भड़के वीरेंद्र सहवाग

CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया के पहले पेनल्टी शूटआउट में भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने फुर्ती दिखाते हुए गोल बचा लिया था, मगर यहां रेफरी ने बताया कि टाइमर चालू ही नहीं था। यहां भारतीय टीम की कोई भी गलती नहीं थी, लेकिन उन्हें रेफरी की गलती की सजा भुगतनी पड़ गई। बता दें कि इसके बाद जब पेनेल्टी मिली तो ऑस्ट्रेलियाई टीम बिन कोई गलती करते हुए एक गोल अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा लगातार बरकरार है। कभी गोल्ड तो कभी सिल्वर तो कभी ब्रॉन्ज जीतने की खबरें प्रकाश में आ रही हैं, जिससे देश में खुशी की लहर है। हर भारतवासी हिंदुस्तानी खिलाड़ियों पर नाज कर रहा है, लेकिन इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद प्रशंसक खेल संचालकों पर खासा बिफर गए। यही नहीं, भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विरेंद्र सहवाग ने भी इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। पूर्व खिलाड़ी ने अपनी नाराजगी में क्या कुछ कहा है। हम आपको विस्तार से बताएंगे। लेकिन, आइए उससे पहले आपको बता दें कि आखिर भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ ऐसा क्या हुआ कि सभी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उनके साथ धोखा हो गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ गया। शुरुआती तीन क्वार्टर मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम 1-0 के साथ भारतीय टीम पर हावी रही, लेकिन चौथे मुकाबले में पूरे खेल का पासा ही पलट गया। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़ दिया था, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के साथ बेईमानी हो गई। जिसने उन्हें फाइनल में जाने से रोक दिया। दरअसल, जब भारतीय टीम विरोधी टीम के बराबर गोल दाग चुकी थी, तो उन्हें भारत को मैच जीतने के लिए महज एक गोल की ही दरकार थी, जिसे वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में अपने नाम कर भी लिया था, जिसके बाद मैच ड्रा हो गया। इसके बाद मैच फाइलन शुटआउट में पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया के पहले पेनल्टी शूटआउट में भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने फुर्ती दिखाते हुए गोल बचा लिया था, मगर यहां रेफरी ने बताया कि टाइमर चालू ही नहीं था। यहां भारतीय टीम की कोई भी गलती नहीं थी, लेकिन उन्हें रेफरी की गलती की सजा भुगतनी पड़ गई। बता दें कि इसके बाद जब पेनेल्टी मिली तो ऑस्ट्रेलियाई टीम बिन कोई गलती करते हुए एक गोल अपने नाम कर लिया। जिससे भारतीय खिलाड़ियों के हाथ ले पूरा मैच चला गया और जिसका नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया 3-0 से मैच जीतने में सफल रहा। बता दें कि जिस तरह का धोखा भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ किया गया है, उस पर खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, जिस पर अब क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है। आइए, अब आपको बताते हैं।

दरअसल,वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ हुए धोखे पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पेनल्टी मिस हुआ ऑस्ट्रेलिया से और अंपायर ने कहा, सॉरी क्लॉक स्टार्ट नहीं था. ऐसे पक्षपात क्रिकेट में भी होता था, जब तक कि हम सुपरपावर नहीं बन गए। हॉकी में भी हम जल्द बनेंगे. फिर सारी घड़ियां समय पर स्टार्ट होंगी। हमारी लड़कियों (खिलाड़ियों) पर गर्व है। बता दें कि अभी उनका यह ट्वीट खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।