newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cricket : युवराज के 6 छक्के मारने पर कैसा था माही का रिएक्शन, खुद युवी ने किया खुलासा

Cricket: स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में एक के बाद एक 6 सिक्स लगाए थे। हालांकि इस दौरान उनके साथ दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे। उस समय युवराज के बेहतर प्रदर्शन को लेकर धोनी के रिएक्शन को बताते हुए युवराज नेल बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि तब धोनी ने किस तरह से रिएक्शन दिया था

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्टार आलराउंडर युवराज सिंह हमेशा ही अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बढ़िया कारनामा करके दिखाया था। यहां उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में एक के बाद एक 6 सिक्स लगाए थे। हालांकि इस दौरान उनके साथ दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे। उस समय युवराज के बेहतर प्रदर्शन को लेकर धोनी के रिएक्शन को बताते हुए युवराज नेल बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि तब धोनी ने किस तरह से रिएक्शन दिया था।

युवराज सिंह किया खुलासा

धोनी के रिएक्शन की बात करते हुए युवराज ने बताया कि,’मुझे लगता है उस समय धोनी काफी ज्यादा खुश थे। अगर आप कप्तान होते हैं और दूसरा बल्लेबाज लगातार सिक्स हिट कर रहा है, तो आप को खुशी होती है। इस दौरान हमारा स्कोरबोर्ड लगातार बढ़ रहा था, हमारे लिए तब मैच जीतना भी बेहद जरूरी था।’ बता दें कि उस समय मैच खेलते हुए युवराज सिंह ने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

आईपीएल (IPL) की तैयारी में धोनी

वहीं आपको बता दें कि टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी इन धोनी आईपीएल के दूसरे फेज की तैयारी में लगे हुए हैं। धोनी की टीम चेन्नई का सामना दूसरे फेज के पहले मैच में मुंबई से होना है। ऐसे में धोनी किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। जिसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।