newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बाघ की फोटो

धोनी पिछले साल जुलाई 2019 से क्रिकेट से दूर हैं। फिलहाल वह अगले महीने शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बाघ की एक फोटो पोस्ट की। धोनी के मुताबिक यह शेर उन्हें मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में दिखा था। धोनी वैसे सोशल मीडिया पर काफी कम चीजें पोस्ट करते हैं लेकिन जब करते हैं तो वो वायरल बड़ी आसानी से हो जाती है। इस बार भी यही हुआ। पोस्ट को लाखो लोगों ने पसंद किया।

Ms Dhoni
धोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “जब आप खुद से बाघ की खोज करते हैं और वो आपको फोटो खींचने का समय देता है।” इससे पहले भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडिया वायरल हुआ था जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे थे। बता दें कि धोनी उस वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

When u spot the tiger on ur own and he obliges u with just enough time to click a few pics.Visit to kanha was outstanding

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। धोनी को ए, बी, सी में से किसी भी कटैगरी में नहीं रखा गया है।

धोनी पिछले साल जुलाई 2019 से क्रिकेट से दूर हैं। फिलहाल वह अगले महीने शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।