newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

M.S. Dhoni: दूर गांव में जंगली जड़ी-बूटियों से धोनी करा रहे अपने घुटनों का इलाज, मात्र 40 रुपये दे रहे फीस

M.S. Dhoni: धोनी को घुटनों में चोट लगी थी जिसके बाद उनकी समस्या बढ़ती गई लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि धोनी अपने घुटनों का इलाज देसी तरीके से करा रहे हैं और इस इलाज के लिए क्रिकेटर  झारखंड की राजधानी रांची के पास मौजूद एक गांव के चक्कर लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबके दिलों की जान महेंद्र सिंह धोनी बीते काफी समय से अपने घुटनों के दर्द से परेशान है। धोनी को घुटनों में चोट लगी थी जिसके बाद उनकी समस्या बढ़ती गई लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि धोनी अपने घुटनों का इलाज देसी तरीके से करा रहे हैं और इस इलाज के लिए क्रिकेटर  झारखंड की राजधानी रांची के पास मौजूद एक गांव के चक्कर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी को इस देसी दवा से काफी फायदा हुआ है। तो चलिए आपको धोनी के इलाज की पूरी जानकारी देते हैं।

40 रुपये में करा रहे अपना इलाज

एम एस धोनी झारखंड की राजधानी रांची के पास मौजूद एक गांव में अपना इलाज करा रहे हैं। धोनी के एक वैद्य से अपना इलाज करा रहे हैं जो पेड़ के नीचे अपनी दुकान लगाता है। वैद्य जंगल जड़ी-बूटियां से दवाएं बनाता है और मरीजों का इलाज करता है।  धोनी अभी तक इस वैद्य के पास 4 बार जा चुके हैं और उन्हें दवाओं से फायदा भी मिल रहा है। बात करें फीस की तो वैद्य कुल 40 रुपये फीस लेता है जिसमें से 20 रुपये उसकी फीस होती है और 20 रुपये दवाओं का चार्ज होता है। ये दवाएं पेड़ों की छालों, जड़ी-बूटियों और गाय के देसी दूध से बनती है। बताया जा रहा है कि धोनी के माता-पिता ने भी अपने घुटनों का इलाज यहीं से करवाया था और उन्हें बहुत फायदा भी पहुंचा था। अब धोनी भी अपने घुटनों का इलाज यहीं से करा रहे हैं।

काफी फेमस हैं वैद्य बंदन सिंह खेरवार

वैद्य बंदन सिंह खेरवार आस-पास के गांवों में काफी फेमस हैं और उनके पास दूर-दूर से लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला कि धोनी यहां इलाज कराने के लिए आ रहे हैं तो फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए आतुर नजर आए। लोग धोनी के पास उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए पहुंचे।