newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dinesh Karthik Love Story: पत्नी का साथी खिलाड़ी से अफेयर, डिप्रेशन, सुसाइड करने वाले थे दिनेश कार्तिक ऐसी बदली जिंगदी, अब देते हैं लोगों को प्रेरणा

Dinesh Karthik Love Story: IPL 2022 से पहले चेन्नई की टीम ने दिनेश कार्तिक से बात की थी। चेन्नई कार्तिक को अपनी टीम में वापस लेना चाहते थे। ऑक्शन के दौरान ऐसा हुआ भी चेन्नई लगातार कार्तिक पर बोली लगा रही थी पर बेंगलुरु की टीम ने बाजी अपने नाम कर ली। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा लिया।

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार किसी की जिंदगी को सवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। प्यार में मिले धोखे और बाद में प्यार के ही बलबूते अपना नाम फिर से कमाने की कहानियां तो आपने फिल्मों में कई बार देखी होंगी। बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि खेल जगत का एक नाम ऐसा भी है जिसकी जिंदगी में उसकी पत्नी और करीबी दोस्त ने बवंडर ला दिया। ये विकेटकीपर बल्लेबाज इस पूरी घटना से इस कदर टूट गया था कि अपना करियर खत्म करने लगा, डिप्रेशन में जाने के साथ ही कई बार मन में सुसाइड तक के ख्याल आने लगे लेकिन फिर एक बार मिले प्यार ने इस टूटे खिलाड़ी में जान भरनी शुरू की और नतीजन आज RCB का ये खिलाड़ी इस सीजन में नए रूप में नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी जिसकी जिंदगी आज लोगों को जीने का हौसला देती है…

dinesh kartik..

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक हैं जो इस वक्त IPL 2022 में कमाल की फॉर्म में हैं। 36 साल का हो चुका RCB का ये खिलाड़ी इस सीजन में बेंगलुरु के लिए नए रूप में नजर आ रहा है। इतना ही नहीं केवल अपने दम पर मैच फिनिश कर रहा है। 36 साल की उम्र में जब खिलाड़ी संन्यास लेने के बारे में सोचते हैं, ये खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन कर रहा है जो लोगों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन आज जो मुकाम दिनेश कार्तिक का है वो पाना उनके लिए इतना आसान नहीं था। जी हां, दिनेश कार्तिक के सबसे खास दोस्त और उनकी पहली पत्नी ने ही उन्हें ऐसा धोखा दिया था जिससे वो इस कदर बिखर गए थे कि सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे थे। अब जानते हैं भारत के इस जांबाज खिलाड़ी की पूरी लाइफ स्टोरी के बारे में

2007 में की शादी, 2012 में हुए अलग

2007 से 2011 के बीच महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया में जिसे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दूसरा विकल्प माना जाता था वो कोई और नहीं बल्कि कार्तिक थे। अगर मैदान से धोनी को आराम दिया जाता तो कार्तिक विकेट के पीछे नजर आते थे। घरेलू क्रिकेट में कार्तिक का प्रदर्शन इतना दमदार था कि उन्हें तमिलनाडु की टीम की कमान तक दी गई लेकिन एक झटके में सब तबाह हो गया था। साल 2017 में दिनेश अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा के साथ शादी के बंधन में बंधे लेकिन कुछ समय बाद ही निकिता वंजारा का कार्तिक के दोस्त और टीम में उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय से अफेयर चलने लगा। बात यहां तक पहुंच गई थी कि वो मुरली विजय के बच्चे की मां तक बनने वाली थीं। मुरली विजय और निकिता वंजारा के बीच चल रहे इस रिलेशन से दिनेश पूरी तरह से अंजान थे। हालांकि तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों को ये बात पता थी। तभी अचानक एक दिन निकिता कार्तिक को पूरी सच्चाई बताती है और उनसे तलाक लेने की बात कहती हैं।

nikita murli vijay

कार्तिक सुसाइड करने जा रहे थे

कार्तिक से तलाक लेने के बाद निकिता मुरली विजय के साथ रहने लगीं। निकिता के साथ रहने के बाद मुरली के प्रदर्शन में भी उछाल देखने को मिला। मुरली IPL में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करने लगे। उनके बल्ले से लगातार रन निकलने लगे। मुरली का चयन टीम इंडिया के लिए भी हुआ। एक ओर जहां मुरली का ग्राफ ऊपर जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक का प्रदर्शन लगातार गिरने लगा। उन्हें टीम से बाहर तक कर दिया गया। खराब फॉर्म के कारण तमिलनाडु की टीम की कप्तानी भी कार्तिक से छीन ली गई और ये मुरली विजय को दे दी गई। कार्तिक डिप्रेशन में जाते रहे। वो अपनी जिंदगी से इतने परेशान हो चुके थे कि सुसाइड करने की सोचने लगे। IPL में भी उनके बल्ले से रन तक नहीं निकल पा रहे थे।

जिम जाना कर दिया था बंद

ट्रेनिंग, जिम…कार्तिक ने सभी बंद कर दिया। जब ट्रेनर को कार्तिक की चिंता हुई और वे उनके घर गए। जब ट्रेनर कार्तिक के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार्तिक देवदास की तरह दाढ़ी बढ़ाए हुए एक कोने में बैठे हैं। जिसके बाद ट्रेनर ने जोर देकर कहा कि वो अपनी ट्रेनिंग फिर शुरू करें। ट्रेनर ने जैसे-तैसे कार्तिक को मनाया और एक बार फिर कार्तिक जिम जाने लगे। जिम में ही दिनेश की मुलाकात दीपिका पल्लीकल से हुई।

dinesh kartik...dipika

दीपिका के आने के बाद बदली सबकुछ

जिम से शुरू हुई मुलाकात अच्छी दोस्ती में बदली। कार्तिक ने नेट्स पर दोबारा अभ्यास करना शुरू किया। घरेलू मैचों में एक बार फिर उनका पिछला प्रदर्शन देखने को मिलने लगा। दीपिका ने भी हर कदम में उनका साथ दिया। जिसके बाद बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर उनको टीम इंडिया के लिए चुना गया। धोखे के बाद मिले प्यार को इस बार कार्तिक खोना नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने दीपिका से शादी कर ली। IPL में वो कोलकाता के कप्तान भी बने।

दीपिका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया

34 साल की उम्र में जब IPL में कार्तिक दी गई तब वो रिटायर होना चाहते थे और केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते थे। इस दौरान दीपिका प्रेगनेंट हुईं और साल 2021 में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। इसके बाद कार्तिक ने खेलना बंद कर दिया और कॉमेंट्री करने लगे। इस फील्ड में भी अपने प्रदर्शन से वो छा गए।

दीपिका के कारण पूरा हुआ कार्तिक का सपना

पहली शादी से मिले धोखे के बाद दीपिका के आने के बाद कार्तिक का सपना भी पूरा हुआ। दरअसल, दिनेश कार्तिक का सपना चेन्नई के पॉश इलाके पोएश गार्डन में एक आलीशान घर खरीदने का था लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण वो ले नहीं पा रहे थे। तब दीपिका ने उनसे कहा, ‘हम दोनों वापस अपने खेल पर फोकस करेंगे और तुम्हारा सपना पूरा करेंगे।’ बता दें, दीपिका खुद स्क्वैश खिलाड़ी हैं। उन्होंने कार्तिक के साथ ही ट्रेनिंग शुरू की और कुछ ही दिनों में उन्होंने पोएस गार्डन में आलीशान घर खरीदकर अपने सपने को पूरा कर लिया।

dinesh kartik...

IPL 2022 में कार्तिक को टीम में लेना चाहती थी चेन्नई

IPL 2022 से पहले चेन्नई की टीम ने दिनेश कार्तिक से बात की थी। चेन्नई कार्तिक को अपनी टीम में वापस लेना चाहते थे। ऑक्शन के दौरान ऐसा हुआ भी चेन्नई लगातार कार्तिक पर बोली लगा रही थी पर बेंगलुरु की टीम ने बाजी अपने नाम कर ली। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा लिया। यहां दिनेश कार्तिक के नाम का सिक्का चलने लगा था तो वहीं दूसरी ओर दिपिका ने भी स्क्वॉश में कमाल का खेल दिखाया। ग्लासगो में हुए विश्व चैंपियनशिप में जोशना चिनप्पा के साथ महिला युगल और सौरव घोषाल के मिश्रित युगल दोनों जीते। तो ये थी RCB के स्टार दिनेश कार्तिक की कहानी जो किसी फिल्म से कम नहीं है।