नई दिल्ली। क्रिकटर्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा होती है। कोई विराट कोहली को पसंद करता है तो कोई धोनी को। सबका अपना-अपना फैन बेस होता है लेकिन कभी-कभार ये फैन बेस अपने चहेते स्टार के लिए कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करता है। ऐसा की एक मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। दरअसल रोहित शर्मा या विराट कोहली में से कौन बेहतर क्रिकेटर कौन है, इस बात को साबित करने के लिए एक 21 साल के शख्स ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि जिसकी हत्या हुई है उस शख्स की पहचान 24 वर्षीय पी विग्नेश के तौर पर हुई है। आरोपी का नाम धर्मराज है। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और क्रिकेट के शौकीन थे। 24 वर्षीय पी विग्नेश ने हाल में अपना आईटीआई पूरा किया था और सिंगापुर में जॉब के लिए अप्लाई भी किया था। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विग्नेश रोहित शर्मा का फैन था जबकि आरोपी धर्मराज विराट कोहली का फैन था। दोनों रात को मल्लूर के पास सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास एक मैदान में क्रिकेट को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान बहस कब लड़ाई में बदल गई दोनों को ही नहीं पता चला।
#ArrestKohli It’s not Virat Kohli’s fault .?? pic.twitter.com/mDbxUO9tbo
— Aman Hrithikians #VedhaArmy♥️ (@hrithik_aman) October 15, 2022
#ArrestKohli
All Rohit fans are shameless bcuz .why are you trending this trend huh?
It’s not done by kohli himself.know you limits and fck up pic.twitter.com/tbFWoB2nYn— Harshil vasava (@Harshilvasava5) October 15, 2022
In India I’m virat kholi fan
Love from ?? & ppl who wants to #ArrestKohli
Here it is for u pic.twitter.com/hya1aUUxTy— lmran khan (@Imrankhan_45) October 15, 2022
He should be arrested on the day itself when he defense the free hit ball ? #ArrestKohli pic.twitter.com/Ao9tuOdoao
— ????? ?? (@RofiedAyush) October 15, 2022
Everyone is quite just bcoz he was fan of Rohit Sharma
We Want Justice Modi Ji ?#ArrestKohli pic.twitter.com/seGvRlQka7
— Harshit ? (@its_monk45) October 14, 2022
RIP Vignesh#ArrestKohli #shameonkohlifans #Shame pic.twitter.com/4HChlwCCkB
— Vinay Shukla (@VinaySh64568416) October 15, 2022
People making the trend of #ArrestKohli must be jealous of Virat Kohli ‘s success, #T20WorldCup
by this idiot hate is spread.?
don’t fall for fools?Kings pic.twitter.com/onzfY9Lj0K— ? SONIYA KAPOOR ? (@IAMSONIYA787) October 15, 2022
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
पुलिस ने आगे बताया कि विग्रेश ने आरसीबी और विराट कोहली का मजाक बनाया और धर्मराज की बॉडी शेमिंग भी की। ये बात धर्म को सहन नहीं हुई और उसने विग्रेश पर हमला बोल दिया। आरोपी धर्मराज ने बल्ला लेकर विग्रेश के सिर पर दे मारा और वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अरेस्ट विराट कोहली ट्रेंड कर रहा है। लोग विराट कोहली को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं विराट के फैंस का कहना है कि विराट बेकसूर हैं और इसमें विराट की कोई गलती नहीं है।