newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले कुछ सालों में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पैरा-एथलीट मारियाप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगट और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) मिलेगा। न्यूज एजेंसी द्वारा ट्विटर पर इसकी पूरी लिस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी गई है।


वहीं क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा, एथलीट दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Rohit Sharma

29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खेल रत्न के अलावा अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले कुछ सालों में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। वहीं, विनेश ने 2018 के कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि 2019 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है।


महिला टेबल टेनिस स्टार मानिका ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो गोल्ड जीते थे। वहीं, 2018 एशियाई खेलों में भी वो कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि उनका अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।

rohit sharma
दूसरी तरफ मरियप्पन थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालिंपिक में T42 हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें, साल 2016 में, स्टार शटलर पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा करमाकर, शूटर जीतू राय, और पहलवान साक्षी मलिक को सामूहिक रूप से खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।