newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की उम्र में निधन

आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की उम्र में निधन (Roy Torrance died) हो गया। इस खबर के बाद से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ आई है। वो 72 साल के थे। ये जानकारी क्रिकेट आयरलैंड ने दी है।

नई दिल्ली। आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की उम्र में निधन (Roy Torrance died) हो गया। इस खबर के बाद से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ आई है। वो 72 साल के थे। ये जानकारी क्रिकेट आयरलैंड ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

Roy Torrance

उन्होंने लिखा, ”वेल रॉय टॉरेंस..क्रिकेट आयरलैंड के बोर्ड और कर्मचारी हमारे प्यारे दोस्त, रॉय टॉरेंस के निधन के बारे में जानकर दुखी हैं। आयरिश क्रिकेट का एक महान खिलाड़ी।”

दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टोरेंस ने 1966 में मिडिलसेक्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। 1966 से 1984 के बीच उन्होंने कुल 30 मैच खेले और 77 विकेट लिए। उनका औसत 25.6 रहा था।

Vale Roy Torrens3

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टोरेंस आयरिश क्रिकेट यूनियन के 2000 में अध्यक्ष बने। इसके अलावा वह 2004 में आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के मैनेजर बने और इस पद पर 12 साल रहे। टोरेंस को साल 2009 में क्वींस बर्थडे ऑनर्स में ओबीई से नवाजा गया।