नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरु से मैच को अपनी पकड़ में रखा। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। लेकिन बाद में कप्तान जोस बटलर और मोइन अली ने पारी को संभाला। इस दौरान कप्तान बटलर ने 60 रन और मोइन अली ने 34 रन की पारी खेली। इसके अलावा इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए।
Two wickets in an over for @hardikpandya7 as Liam Livingstone and Jos Buttler depart.
Live – https://t.co/qaVcGcMElB #ENGvIND pic.twitter.com/pjJgh4yNyH
— BCCI (@BCCI) July 17, 2022
हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदरा गेंदबाजी की। हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का सबसे बढ़ीया प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2022 से बेहतर समय चल रहा है। इस सीजन वो आईपीएल को अपनी टीम के नाम करने वाले कप्तान बने। इसके बाद हार्दिक के लिए इंग्लैंड दौरा भी काफी सही रहा। एजबेस्टन टेस्ट में पांड्या ने 5 विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया और अब वनडे फाइनल में 4 विकेट लेकर उन्होंने वनडे करियर का भी सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं लाजवाब रिएक्शन
रविवार के मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय गेंदबाजों में सबसे बढिया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने। इन सब के बाद अब क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया में हार्दिक पांड्या के लिए अलग-अलग प्रकार के रिएक्शन दे रहे हैं।
Everytime Hardik Pandya comes in to bowl: pic.twitter.com/oIkFmeVTR5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 17, 2022
Everytime #TeamIndia needs a breakthrough
Hardik Pandya: pic.twitter.com/OpgmmzrQH1
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 17, 2022
Hardik Pandya took 4 wickets as team India needs 260 runs to win the 3rd ODI pic.twitter.com/SkfyYXXnJe
— Kaushik (@the_memer_kid_) July 17, 2022
Unstoppable #HardikPandya pic.twitter.com/yQLwBVzKKH
— Cricket Apna l Indian cricket (@cricketapna1) July 17, 2022