newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs NZ 1st ODI : न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को दी सात विकेट से मात, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

IND vs NZ ODI Live Score : भारत के 307 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के पीछे केन विलियम्सन और टाम लाथम की शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और अब आसानी से रन बटोर रहे हैं।

नमस्कार! Newsroompost के IND Vs NZ 1st ODI में आपका स्वागत है।

ऑकलैंड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले ODI  मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से भारत को करारी मात दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम ने केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच 221 रन की साझेदारी के चलते सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Updates- 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T-20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का पहाड़ जैसा भारी-भरकम लक्ष्य रखा है।

Updates-

2:26 PM

IND vs NZ 1st ODI : लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार

भारत के 307 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के पीछे केन विलियम्सन और टाम लाथम की शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और अब आसानी से रन बटोर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अपने सारे पैंतरे आजमा चुके हैं, लेकिन इस जोड़ी को नहीं तोड़ पाए हैं। 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 253 रन है।

लैथम ने जड़ा 76 गेंदों में शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले में टॉम लैथम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 76 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शार्दुल के 8वें ओवर से कुल 25 रन बटोरे और भारत के खिलाफ अपना दूसरा शतका पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 14 चौके और तीन छक्के भी लगाए।