भारत ने सबसे अधिक 4 बार 200 से अधिक स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया है

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी।

Avatar Written by: January 24, 2020 4:23 pm
Shreyas Ayyar Manish Pandey

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज किया है। दूसरे नम्बर पर आस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

Virat kohali and Team

भारत ने शुक्रवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को चेज किया और एक ओवर शेष रहते जीत हासिल की। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज है। इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

Rohit Sharma and Team

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी।

इन सबके अलावा भारत ने 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 199 तथा 2016 में सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत पाई थी। जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसके खिलाफ इससे पहले सिर्फ आस्ट्रेलिया ने 2018 में ऑकलैंड में ही 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

Latest