newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ind Vs NZ 3rd T20 : अहमदाबाद में भारत ने मचाया धमाल, 168 रन से न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, जीती सीरीज

IND vs NZ 3rd T20 Live: किशन के बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल सात गेंद पर 11 और राहुल त्रिपाठी दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार जीत दर्ज की है न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक 168 रनों के अंतर से भारतीय टीम ने करारी शिकस्त दी है। इस मैच के दौरान ज्यादातर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर हावी रही।

इससे पहले भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की नजर सीरीज जीतने पर थी। रांची में खेला गया पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने जीत प्राप्त की थी।

न्यूजीलैंड को 8वां झटका

शुरुआत खराब होने के बाद वापस पटरी पर नहीं लौटी है। न्यूजीलैंड को आठवां झटका भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया। हार्दिक ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर दिया। फर्ग्यूसन ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड ने 9.4 ओवर में आठ विकेट पर 54 रन बनाए हैं।

IND vs NZ 3rd T20 Live Updates : न्यूजीलैंड को लगे शुरुआती 4 झटके, लड़खड़ा गई टीम

न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कप्तान ने कभी ऐसी नहीं सोची होगी कि भारत के खिलाफ तीसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरीके से बिखर गया है और चार विकेट अब तक न्यूजीलैंड को दिए हैं। स्कोर सिर्फ 7 रन हुआ है  न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने दिए हैं। कप्तान हार्दिक ने पहले ओवर में फिन एलेन को आउट कर दिया। एलेन चार गेंद पर तीन रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉन्वे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने दो गेंद पर एक रन बनाए।

भारत ने खड़ा किया 234 रन का पहाड़ जैसा स्कोर

आपको बता दें कि भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं।

IND vs NZ 3rd T20 Live Updates: शुभमन गिल ने जड़ा शतक

विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए गिल ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 में भी शतक पूरा कर लिया है। गिल ने अहमदाबाद में दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर के पहले अर्धशतक को पहले शतक में बदल दिया। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों पर शतक लगाया।

भारत ने खोया तीसरा विकेट

भारतीय टीम अब मश्किल में नजर आ रही है। टीम को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा। ब्लेयर टिकनर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। उनका कैच माइकल ब्रेसवेल ने डाइव लगाकर लिया। सूर्यकुमार ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अमहादाबाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले गिल का यह आईपीएल में होमग्राउंड है। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। गिल 36 गेंद पर 51 और सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs NZ 3rd T20 Live Updates : न्यूजीलैंड ने दिया भारत को दूसरे ओवर में झटका

न्यूजीलैंड के लिए आज शुरुआत अच्छी हुई है। भारत को मैच में पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। किशन ने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए। किशन के बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल सात गेंद पर 11 और राहुल त्रिपाठी दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर।