newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।

नई दिल्ली। भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’

MS Dhoni

15 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कहा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मैं पल दो पल का शायर गाना लगाया है जिसके जरिए उन्होंने पुराने क्रिकेटरों का तो सम्मान किया है नए उभरते क्रिकेटरों को भी बड़ा संदेश दिया है।

 

View this post on Instagram

 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है। टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।

Mahendra Singh Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। माही सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार अपने नाम किए हैं। इसके अलावा अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को साल 2011 में फिर से विश्व विजेता भी बनाया था। इसके अलावा 2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप अपने नाम किया था।