newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL-13 का कार्यक्रम घोषित, यहां जानिए किस दिन कौन सी टीमें भिड़ेंगी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का कार्यक्रम जारी हो गया है। टी-20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितंबर को अबू धाबी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का कार्यक्रम जारी हो गया है। लीग का इस सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 19 सितंबर को अबु धाबी (Abu Dhabi) में खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से खेला जाएगा।

ipl stadium

चेन्नई के 13 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि चेन्नई को पहले मैच में किसी और टीम से बदला जा सकता है, लेकिन हालिया टेस्ट निगेटिव आने के बाद चेन्नई को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलें खत्म हो गईं। टीम ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में शनिवार को अभ्यास भी किया।

दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला जाएगा। वहीं तीसरे वेन्यू शारजाह में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अभी तक सिर्फ 56 मैचों का कार्यक्रम जारी किया और इसमें प्लेऑफ और फाइनल के कार्यक्रम शामिल नहीं है।

Mumbai Indians VS Chennai Super Kings

आईपीएल-13 : प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यूज के नामों की घोषणा बाद में

हालांकि काउंसिल ने कहा है कि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के आयोजन स्थलों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। टी20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितम्बर को अबू धाबी में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। कोरोनावायरस के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। लीग के मुकाबले अबू धाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाने हैं।

आईपीएल-13 में होंगे 10 डबल हेडर

इस सीजन में कुल 10 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे और यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयनुसार 3:30 बजे होगा जबकि शाम के सभी 7:30 बजे होगा। इस बार वैसे आईपीएल के सभी मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे।


इस सीजन का पहला डबल हेडर डे तीन अक्टूबर को होगा। इस दिन पहला मैच धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शरजाह में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। चार तारीख को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शरजाह में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। दूसरा मैच दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे।

आईपीएल 13 के मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार हैं :-

19 सितंबर, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अबु धाबी

20 सितंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई

21 सितंबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई

22 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शरजाह

23 सितंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी

24 सितंबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई

25 सितंबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई,

26 सितंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अबु धाबी

27 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शरजाह

28 सितंबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई

29 सितंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अबु धाबी,

30 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई

1 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी

2 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई,

3 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी,

3 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शरजाह

4 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शरजाह

4 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई

5 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई

6 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी

7 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अबु धाबी

8 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई

9 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शरजाह

10 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अबु धाबी

10 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई

11 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई

11 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी

12 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शारजाह

13 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई

14 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई

15 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह

16 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी

17 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई

17 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह

18 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी

18 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई

19 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी

20 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई

21 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी

22 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई

23 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, शारजाह

24 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी

24 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई

25 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई

25 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी

26 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह

27 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई

28 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी

29 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई

30 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स अबु धाबी

31 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई

31 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह

01 नवंबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबु धाबी

01 नवंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई

02 नवंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी

03 नवंबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, शारजाह