newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat vs Rohit: कोहली-रोहित के बीच अनबन पर मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- खेल से बड़ा…

Virat vs Rohit: वहीं कोहली और रोहित के बीच चल रही अनबन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले टीम में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच लगातार अनबन की खबरें तेज हो गई है। एक तरफ जहां अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा के चोट लगने के कारण टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। वहीं अब विराट कोहली के वनडे सीरीज में नहीं खेलने की जानकारी सामने आई। इसकी वजह कोहली ने अपनी बेटी वामिका के पहले जन्मदिन का कारण बताया। खबरों के मुताबिक, कोहली 11 जनवरी को बेटी का पहला जन्मदिन परिवार के साथ मनाना चाहते और परिवार के संग समय बिताना चाहते हैं, इसलिए वे वनडे सीरीज में मैच नहीं खेलना चाहते है, लेकिन उनके इस फैसले को रोहित शर्मा के विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव चल रहा है।

virat kohali rohit sharma

लेकिन इसका खामियाजा टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज पर भुगतना पड़ सकता है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर से अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं कोहली और रोहित के बीच चल रही अनबन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। जानकारी के लिए बता दें कि खुद अनुराग ठाकुर भी पूर्व में बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

बता दें कि जबसे विराट कोहली को वनडे फार्मेट की कप्तानी से हटाया है तबसे लगातार विवाद खड़ा हो रहा है। वहीं टी-20 विश्व कप में भारत की करारी के बाद कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि इसका ऐलान कोहली ने टी-20 विश्व कप के पहले ही सोशल मीडिया के जरिए कर दिया था।