newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli Century: कोहली ने ठोंका 45वां शतक, लोगों ने की तारीफ, दिए ऐसे रिएक्शन

Virat Kohli Century: बता दें कि नए साल में विराट कोहली शानदार लय में दिखे। वो श्रीलंका के खिलाफ पुरानी लय में दिखे। विराट ने 80 गेंदों में 100 रन पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ वो 113 बनाकर आउट हो गए। आपको बता दें कि वनडे में कोहली की ये 45वीं सेंचुरी है, जबकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का 73वां शतक जमाया।

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 दिवसीय वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णल लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। चोट से उभरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन बनाए। हालांकि वो शतक बनाने से चूक गए। वहीं गिल ने भी 70 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली भी श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में दिखे। कोहली ने 100 रन ठोक डाले। वहीं सेंचुरी लगाने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स कोहली की खूब तारीफ भी कर रहे है।

बता दें कि नए साल में विराट कोहली शानदार लय में दिखे। वो श्रीलंका के खिलाफ पुरानी लय में दिखे। विराट ने 80 गेंदों में 100 रन पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ वो 113 बनाकर आउट हो गए। आपको बता दें कि वनडे में कोहली की ये 45वीं सेंचुरी है, जबकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का 73वां शतक जमाया। इसके अलावा वो सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हो गए है।  कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं शानदार पारी खेलने पर फैंस उनकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े रहे है।

लोगों के रिएक्शन-

उधर सोशल मीडिया यूजर्स कोहली के 45वीं सेंचुरी ठोंकने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए नजर डालते है कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन पर-

बता दें कि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता और टीम इंडिया बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। श्रीलंका के कप्तान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। भारत ने 50 ओवर में 7 विकट खोकर 373 रन बनाए। अब श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 374 रन बनाने होंगे।