newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022 Day 4: भारत-इंग्लैंड का रोमांचक मुकाबला हुआ ड्रॉ, सुशीला देवी ने भारत की झोली में डाला एक और पदक

CWG 2022 Day 4 Live: अजय सिंह शेखावत 81 किग्रा भारवर्ग में भारत के लिए पदक नहीं ला पाए। स्नैच राउंड में 143 किग्रा भार उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में वो 176 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। लेकिन उनका ये प्रयास पदक जीतने के लिए काफी नहीं था। वह 319 किलो भार के साथ चौथे स्थान पर रहे।

नई दिल्ली। भारत को अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में 6 पदक हासिल हो गए हैं। खास बात ये है कि ये सभी पदक भारतीय वेटलिफ्टरों ने दिलवाए हैं। आज भी उम्मीद है कि भारत की झोली में कुछ पदक आ जाएं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। लेकिन आज सभी लोगों के अजय सिंह शेखावत से उम्मीदें थी कि वो भारत की झोली में एक और पदक ला सकते हैं लेकिन ऐसे हो न सका। तो आइए अब चौथे दिन का हाल जानते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हॉकी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ भारत के लिहाज से एक खुश करने वाली खबर सामने आई। दरअसल, सुशीला देवी ने भारत की झोली में एक और पदक डालकर कॉमनवेल्थ में भारत की स्तिथि को मजबूत किया।

09.15 pm, 01 अगस्त 2022 

3-0 की बढ़त 

भारत ने इंग्लैंड के साथ हो रहे हॉकी मुकाबले में 3-0 की बढ़त बना ली है।

07.56 pm, 01 अगस्त 2022

क्वार्टरफाइन मुकाबले में चिनप्पा को मिली हार

भारत को एक और झटका लगा है। इंडिया की महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा हार चुकी हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कनाडा की होली नॉटन से महिला सिंगल्स मैच में 3-0 से चिनप्पा को हार का सामना करना पड़ा है।

06.32 pm, 01 अगस्त 2022 

सुशीला देवी के पक्का किया मेडल 

भारत के लिए सुशीला देवी ने मेडल पक्का कर लिया है। सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को मात दी। अब वह गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

06.15 pm, 01 अगस्त 2022

हुसामुद्दीन पहुंचे क्वार्टरफाइनल में 

भारत के मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन 57 किलोग्राम वर्ग में क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के सलीम हुसैन को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइलन में जगह बनाई।


05.30 pm, 01 अगस्त 2022

जसलीन हुई बाहर 

एक तरफ जहां सुशीला देवी ने जूडो के फाइनल में जगह बनाई हुई है तो वहीं, दूसरी तरफ जसलीन सैनी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें स्कॉटलैंड की फिनले एलन से हार मिली है। इससे भारत और जसलीन को एक बड़ी निराशा हाथ लगी है।

05.42 pm, 01 अगस्त 2022 

सुशीला देवी पहुंची फाइनल में 

सुशीला देवी ने जुडो में 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। इस हिसाब से उन्होंने रजद पदक तो पक्का कर लिया है। अगर वह फाइनल मुकाबले में जीत जाती हैं तो ऐसे में भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आ जाएगा। 04: 59 pm, 01 अगस्त 2022

अमित पंघाल पहुंचे क्वार्टर फाइनल में 

बॉक्सर अमित पंघाल 51 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अमित ने प्री क्वार्टर फाइनल में वनुआतु के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा दिया।


04: 04 pm, 01 अगस्त 2022

CWG Live: अजय नहीं दिला सके पदक 

अजय सिंह शेखावत 81 किग्रा भारवर्ग में भारत के लिए पदक नहीं ला पाए। स्नैच राउंड में 143 किग्रा भार उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में वो 176 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। लेकिन उनका ये प्रयास पदक जीतने के लिए काफी नहीं था। वह 319 किलो भार के साथ चौथे स्थान पर रहे।

चौथे दिन का शेड्यूल 

तीसरे दिन की समाप्ती के बाद अब भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि देश के खिलाड़ी और भी ज्यादा पदक अपने नाम कर खुद का व हिंदुस्तान का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगे। तो आइए जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों के चौथे दिन का क्या शेड्यूल है।

वेटलिफ्टिंग 

अजय सिंह- पुरुष (81 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- दोपहर 2 बजे, हरजिंदर कौर- (71 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- रात 11 बजे

लॉन बॉउल्स 

महिला फोर कैटेगरी सेमीफाइनल- दोपहर 1 बजे

जूडो 

महिला: 57 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- सुचीका तारियाल, 66 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- जसलीन सिंह सैनी, 48 किग्रा- क्वार्टर फाइनल- सुशीला देवी, पुरुष: 60 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- विजय कुमार यादव

बैडमिंटन 

मिश्रित इवेंट सेमीफाइनल- दोपहर 3.30 बजे

तैराकी

पुरुष- 100 मीटर बटरफ्लाई- हीट 6- साजन प्रकाश- दोपहर 03.51 बजे

स्क्वाश 

महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल- सुनैना सारा कुरुविला- शाम 04.30 बजे, एकल क्वार्टर फाइनल- जोशना चिन्नप्पा- शाम 6 बजे,  पुरुष एकल- क्वार्टर फाइनल- सौरव घोषाल-शाम 6.45 बजे

मुक्केबाजी

पुरुष (51 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- अमित पंघाल- शाम 4.45 बजे, (57 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 6 बजे, 80 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- आशिष कुमार- रात 1 बजे

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक 

महिला वॉल्ट स्पर्धा फाइनल- प्रणति नायक- शाम 6.40 बजे

हॉकी 

पुरुष- ग्रुप बी- भारत बनाम इंग्लैंड- रात 8.30 बजे

टेबल टेनिस 

पुरुष टीम- सेमीफाइनल- भारत बनाम नाइजीरिया- रात 11.30 बजे

पैरा स्विमिंग

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल- एस7- फाइनल- निरंजन और सुयश जाधव- रात 12.46 बजे