तेज हुई महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की अटकलें, बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हुए बाहर

काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।

Avatar Written by: January 16, 2020 3:18 pm

नई दिल्ली। काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। धोनी को ए, बी, सी में से किसी भी कटैगरी में नहीं रखा गया है।MS Dhoni

विश्वकप से बाहर होने के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। BCCI के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि धोनी के लिए राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है। धोनी को क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है।

सूची में नाम नहीं होने के बाद माना जा रहा है कि BCCI ने धोनी को इशारा कर दिया है। बोर्ड ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए कंट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है। कैप्टन विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को ग्रेड A+ में रखा गया है।


रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को ग्रेड A में रखा गया है। BCCI ने रिद्धमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल को ग्रेड B में रखा है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडेय, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C में रखा गया है।

भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी ने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच अब तक खेले हैं। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 4876 रन बनाए। वहीं वनडे में उनके नाम 10773 और टी20 इंटरनैशनल में 1617 रन दर्ज हैं।

धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनैशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के तौर पर खेला जिसमें 50 रन बनाए। हालांकि इस मैच में मिली हार के कारण भारत की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें टूट गई थीं। तब से धोनी कोई मैच नहीं खेले हैं।