newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वॉलीबॉल खेलते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें धोनी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते देख जा रहे हैं।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वॉलीबॉल खेलते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें धोनी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते देख जा रहे हैं।

MS Dhoni

वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी काले रंग के टी शर्ट पहने हुए हैं और अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर फुर्सत के पल बिताते दिख रहे हैं।

धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।