Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल पर जहां झूम रहा है पूरा देश, वहीं उनके पिता ने देखिए क्या कहा

Neeraj Chopra’s Gold : नीरज की इस जीत पर सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं नीरज चोपड़ा को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ़ से बधाई देता हूं।

Avatar Written by: August 7, 2021 6:48 pm

नई दिल्ली। 2008 के बाद भारत के खाते में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा को पूरा देश बधाई दे रहा है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश दिए हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज की इस जीत पर कहा कि, टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।

नीरज के पिता ने क्या कहा-

बता दें कि इस मौके पर जहां पूरा देश नीरज की जीत में शामिल होकर, खुशी मना रहा है, तो वहीं नीरज का परिवार भी इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। देश के लिए खेलने वाले नीरज चोपड़ा को लेकर उनके पिता ने कहा कि, “गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।” वहीं इस जीत पर नीरज की मां ने कहा कि, उन्होंने अपने बेटे से दो दिन पहले बात की थी, और उन्हें अपने खेल के लिए प्रोत्साहित किया था। बेटे नीरज की जीत पर उनकी मां काफी खुश हैं।

वहीं नीरज की इस जीत पर सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं नीरज चोपड़ा को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ़ से बधाई देता हूं। वे आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।

वीडियो-