newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni Back As Captain: फिर कप्तान के अवतार में दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, संभालेंगे CSK की कमान

Mahendra Singh Dhoni : खबर है कि अब वे फिर से कप्तानी के अवतार में दिखेंगे। वे बहुत जल्द ही CSK की कमान संभालेंगे। रविंद्र जडेजा ने अब सीएसके से कप्तानी छोड़ दी है।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब वे फिर से कप्तान के अवतार में दिखेंगे। वे बहुत जल्द ही CSK की कमान संभालेंगे। रविंद्र जडेजा ने अब सीएसके से कप्तानी छोड़ दी है। इससे पहले भी वे सीएसके के कप्तान रह चुके हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। चैन्नई सुपरकिंग्स ने खुद अपनी वेबसाइट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। लिहाजा धोनी के प्रशंसकों के लिए यह खबर खुशी का सबब बनकर उभर रही है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान बनाए जाने के पीछे की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि रविंद्र जडेजा के नेतृत्व ने टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। बता दें कि 8 मैचों में से टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

उधर, जडेजा से कप्तानी छीने जाने की वजह यह बताया जा रहा है कि वे टीम का दबाव नहीं झेल पाए और न ही टीम उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन कर पाई है। खासकर उनकी अगुवाई में बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खस्ता हुई है। ध्यान रहे कि आईपीएल से शुरू होने से दो दिन पहले ही धोनी ने कप्तानी से हटने का फैसला किया है। धोनी इतिहास के ऐसे दूसरे सफलतम कप्तान रहे हैं, जिनकी अगुवाई में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। उनकी अगुवाई में चैन्नई सुपरकिंग्स अब तक 121 मैच जीतने में सफल रही है। वहीं, चैन्नई सुपरकिंग्स का कहना है कि जडेजा ने खुद स्वेच्छा  से अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने खुद धोनी से टीम की कमान संभालने का अनुरोध किया था।