पीटरसन ने धोनी की टांग खिंचाई की, चेन्नई ने दिया बेहतरीन जवाब

इस पर चेन्नई ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें धोनी पीटरसन को स्टम्पिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ चेन्नई ने लिखा, “कई बार फील्डर की जरूरत नहीं होती।”

Avatar Written by: April 19, 2020 11:30 am
kevin pietersen and dhoni

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दिया। पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करते समय धोनी से बात करते हुए एक फोटो साझा की है।

kevin pietersen and dhoni

पीटरसन ने फोटो के साथ लिखा, “हे धोनी, आप वहां मेरे लिए फील्डर क्यों नहीं रखते? आप लोगों के खिलाफ रन करना कितना आसान है।”

इस पर चेन्नई ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें धोनी पीटरसन को स्टम्पिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ चेन्नई ने लिखा, “कई बार फील्डर की जरूरत नहीं होती।”