newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

National Sport Day: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 117वीं जन्म जंयती पर PM मोदी ने दिया एक खास संदेश

Major Dhyan Chand: इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में खेल और खिलाड़ियों से जुड़े कई कार्यकर्मों का भी आयोजन बड़ी ही शान से किया जाता है।

नई दिल्ली। हॉकी की दुनिया में खुद का व देश का दुनिया में नाम रोशन करने वाले भारतीय दिग्गज मेजर ध्यानचंद की आज 117वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है और आज का दिन को महान ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में खेल और खिलाड़ियों से जुड़े कई कार्यकर्मों का भी आयोजन बड़ी ही शान से किया जाता है। इसके अलवा पीएम नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर मेजर ध्याचंद को याद करते हुए इस महान खिलाड़ी को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी है।

mejor dhyanchand

पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 177वीं श्रद्धांजलि पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए एक खास संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हाल के सालों से देश का खेलों में शानदार प्रदर्शन रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में ये और तेजी के साथ देशभर में फैलेगा। इसके अलावा पीएम ने मेजर ध्यानचंद की याद में सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

मेजर ध्याचंद ने हॉकी में दिलाए लगातार तीन ओलंपिक गोल्ड 

मेजर ध्याचंद को यूं ही हॉकी का जादूगर नहीं कहा जाता है। उन्होंने खेलों के कुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक में भारत को तीन गोल्ड मेडल जैसे अहम पदक दिलाए हैं। बता दें कि वह पहली बार साल 1926 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ये ही वजह रही कि उनका ब्रिटिश आर्मी में प्रमोशन भी कर दिया गया। इसके बाद इस मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में भारत की कप्तानी करने के दौरान लगातार तीन गोल्ड मेडल दिलाए।