CWC 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, तो PM ने खुशी जाहिर करते हुए जेरेमी के लिए लिखी ये बात

CWC 2022: देश का मान बढ़ने वाले 19 साल के जेरेमी को गोल्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 67 किलोग्राम के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई दी हैं।

Avatar Written by: July 31, 2022 4:56 pm

नई दिल्ली। रविवार का दिन कॉमनवेल्थ गेम्स (Common wealth Games) से भारत को गौरवविंत करने वाली खबर आई है। मीराबाई चानू के बाद जेरेमी लालरिननुंगा ने वेटलिफ्टिंग में इतिहास रच दिया है। 19 साल के जेरेमी लालरिननुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। खास बात ये है कि जेरेमी ने चोटिल होने के वाबजूद गोल्ड मेडल दिलाया है। भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने कुल 300 किलो का भार उठाया। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडिया को पांचों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं। दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य मिला है। वहीं देश का मान बढ़ने वाले 19 साल के जेरेमी को गोल्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 67 किलोग्राम के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई दी हैं।

पीएम मोदी ने दी  जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई-

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है! जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी जेरेमी को बधाई-

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने के लिए जेरेमी लालरिननुंगा को बधाई। आयोजन के दौरान चोट लगने के बावजूद आपके आत्मविश्वास ने आपको इतिहास रचने और लाखों लोगों को प्रेरित करने में सक्षम बनाया। आपके पोडियम फिनिश ने भारतीयों को गर्व से भर दिया है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई-

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 67 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं-