एक बार फिर उड़ी धोनी के संन्यास की अफवाह, पत्नी साक्षी ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाह उड़ने लगी। अचानक बुधवार रात धोनी के नाम से #DhoniRetires ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा, जिससे माही के तमाम फैंस हैरान रह गए।

Avatar Written by: May 28, 2020 12:14 pm

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाह उड़ने लगी। अचानक बुधवार रात धोनी के नाम से #DhoniRetires ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा, जिससे माही के तमाम फैंस हैरान रह गए।

इसके बाद जल्द ही उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभाला और धोनी की रिटायरमेंट की खबरे उड़ा रहे लोगों का करारा जवाब दिया। हालांकि बाद में साक्षी ने वह ट्वीट अपने हैंडल से डिलीट कर दिया। अब इसकी क्या वजह है यह तो साक्षी खुद ही बता सकती हैं। हालांकि इससे धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस और बढ़ गया है।

साक्षी ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह अफवाह है. ऐसा लगता है कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है।’ हालांकि इसके बाद साक्षी ने अपने ट्वीट को डिलिट कर दिया।’

MS Dhoni

 

आपको बता दें कि धोनी ने बीते साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।